Sun, 19 Jul 2026

Notifications

BBChindi

सोशल: 'एक हाथ वाली लड़की' के दीवाने हुए लोग, दे रहे शादी का प्रस्ताव

Last Modified:?> Wednesday, 16 August 2017 (15:35 IST)
Widgets Magazine
खामियां हर इंसान में होती हैं, कोई ऐसा नहीं है जिसमें ख़ूबियां ही ख़ूबियां हों। लेकिन ज़िंदगी की जंग वही जीतता है जो कमजोरियों को अपनी ताक़त बना ले और 21 साल की ने यही किया है।
 
पिछले साल हुए एक हादसे में लॉरेन ने अपना खो दिया था। इसके बावजूद उन्होंने अपनी ज़िंदादिली और खिलखिलाहट नहीं खोई। अपने गज़ब के सेंस ऑफ ह्यूमर और हाज़िरजवाबी की बदौलत वह इंटरनेट पर छाई हुई हैं। वो कहती हैं हंसी-मज़ाक करने की इस आदत ने उन्हें तकलीफ़ से निकलने में मदद की।
 
लॉरेन ख़ुद पर हंसते हुए कहती हैं, ''मैं कभी 'ताली बजाने वाली' इमोजी नहीं बनाती क्योंकि मैं असल में ताली बजा ही नहीं पाती।'' पहले उन्हें अपने कटे हुए हाथ पर हंसना अजीब लगता था लेकिन जब से उन्होंने ऐसा करना शुरू किया, सबकुछ बदल गया। लॉरेन ट्विटर पर एक से बढ़कर एक मज़ेदार ट्वीट करती हैं, पर अपनी ढेर सारी तस्वीरें शेयर करती हैं।
 
इतना ही नहीं उन्होंने डेटिंग साइट 'टिंडर' पर अपनी प्रोफ़ाइल भी बना रखी है और कई लोग उनके दीवाने हैं, उनसे शादी करना चाहते हैं। टिंडर प्रोफ़ाइल में वो अपने व्यक्तित्व को 10 में से 20, चेहरे को 10 में 10 और बॉडी को 10 में 9 नंबर देती हैं। साथ ही वो ये भी बताती हैं उनके 1/2 यानी दो में से एक हाथ ही है।
 
लॉरेन की प्रोफ़ाइल को ख़ूब पसंद किया जा रहा है और कहना ग़लत नहीं होगा कि ये वायरल हो रही है। लोग न सिर्फ उनकी सकारात्मकता से प्रभावित हो रहे हैं बल्कि उन्हें शादी का प्रस्ताव भी दे रहे हैं। यानी लॉरेन अपनी ज़िंदगी को तो भरपूर जी रही ही हैं, साथ ही दूसरों को भी जीना सिखा रही हैं।
BBChindi
Read more on : सोशल मीडिया लॉरेन एक हाथ इंस्टाग्राम शादी प्रस्ताव Instagram Lauren Marriage Proposal One Hand Social Media