1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राम मंदिर अयोध्या
  4. Ayodhya Ram Mandir : Chhattisgarh approves annual free train scheme after declaring dry day on Jan 22

22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा, अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा को लेकर हुआ ऐलान

Chhattisgarh
अयोध्या के लिए चलेंगी फ्री ट्रेनें
शराब बिक्री पर भी रोक
भगवान राम का ननिहाल है छत्तीसगढ़

Ayodhya Ram Mandir : अयोध्या में राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर छत्तीसगढ़ में स्कूलों-कॉलेजों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा होनी है। इस कड़ी में शिक्षा,संस्कृति और धर्मस्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने 22 जनवरी को प्रदेश के स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी की घोषणा की है। छ्तीसगढ़ में भगवान राम का ननिहाल है।
 
इस दिन उच्च शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे। इससे पहले 22 जनवरी को प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर राज्य में शराब दुकानों को बंद रखने का ऐलान किया गया है। उत्तरप्रदेश सरकार ने भी इस दिन को लेकर छुट्टी का ऐलान कर दिया है।  
 
चलेगी स्पेशल ट्रेन : मंत्री बृजमोहन ने छुट्टी की घोषणा करते हुए कहा कि कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया है कि मोदी की गारंटी में रामलला के दर्शन करने अयोध्या ले जाया जाएगा।
 
इसके लिए एक ट्रेन बुक करने के निर्देश दिए गए हैं। हर सप्ताह एक ट्रेन अयोध्या के लिए जाएगी, जिसमें 800 से 1000 यात्री होंगे। श्रद्धालुओं के भोजन से लेकर स्वास्थ्य और रहने की सभी व्यवस्थाएं शासन की ओर से होगी। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में मंदिरों में रामायण दिनभर कराया जाएगा।
अगला लेख
मणिपुर में लापता हुए 3 लोगों के मिले शव, लकड़ी लेने गए थे जंगल