- खबर-संसार
» - ऑटो मोबाइल
» - ऑटो रिव्यू
- होंडा एक्सआर 650 एल
होंडा एक्सआर 650 एल
बारिश के दिनों में बाइक पर दूर तक घूमने का अपना अलग ही मजा है। घूमने के दौरान अगर मन कच्ची पगडंडियों पर जाने का हुआ तब थोड़ा विचार करना पड़ता है। ऐसे में अगर होंडा एक्सआर 650 एल जैसी बाइक आपके पास हो तब आप कच्ची पगडंडियों के अलावा कीचड़ में से भी बाइक ले जा सकते हैं।दरअसल, यह बाइक डर्ट बाइकिंग के लिए ही बनी है। होंडा ने 100 सीसी से लेकर 650 सीसी तक की सीरिज डर्ट बाइकिंग के लिए आज से कई वर्ष पूर्व लांच की थी। वर्तमान में होंडा एक्सआर 650 एल सबसे लोकप्रिय है। इस बाइक को इस तरह बनाया गया है कि यह कीचड़भरे रास्तों पर आसानी से सफर तय कर सकती है। इंजन : 644
सीसी एअर कूल्ड ड्राय संप सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक ट्रांसमिशन : फाइव स्पीडफ्रंट सस्पेंशन : 43
मिलीमीटर एयर एडजस्टेबल लीडिंग एक्सल शोवा कार्टेज फोर्क जिसमें 16 तरीकों से एडजस्ट किए जा सकते हैं।रियर सस्पेंशन : प्रो लिंक शोवा सिंगल शॉक जिसमें स्प्रिंग लगी हुई है। 20 तरीकों से एड्जस्ट किए जा सकते हैं।व्हीलबेस : 57.3
इंचसीट हाइट : 37
इंचमूल्य : 6499
डॉलर(
नईदुनिया)