Porsche 911 GT2 RS | पोर्श 911 जीटी2 आरएस
ND
इंजन :
पोर्श की सभी गाड़ियों में से सबसे पावरफुल इंजन इसमें लगाया गया है। वाटरकूल्ड सिक्स सिलेंडर ट्विन टर्बो बॉक्सर इंजन लगाया है। 3600 सीसी का इंजन लगाया है। कार 0 टू 60 एमपीएच मात्र 3.4 सेकंड में तय कर लेती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कार कितनी दमदार है। इसमें इंजन को लगातार ऑइल सप्लाई होता रहता है बहुत ज्यादा स्पीड पर भी। यह ड्राय सम्प लुब्रिकेशन प्रणाली के तहत किया जाता है। ऑइल को ऑइल वाटर हिट एक्सचेंजर के माध्यम से ठंडा किया जाता है।
ट्रांसमिशन :
पॉवरफुल इंजन होने के कारण इसमें 6 गियर दिए गए हैं।
* इस कार में पोर्श एक्टिव सस्पेंशन मैनेजमेंट प्रणाली लगी हुई है। सभी शॉक ऑब्जर्वर इलेक्ट्रॉनिकली एडजस्ट होते हैं। ड्राइवर को दो ऑप्शन दिए जाते हैं स्पोर्ट्स और नॉर्मल।
* कार में एबीएस के अलावा ऑटोमेटिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल लगे होते हैं। कार की स्थिति और स्पीड के अनुसार यह प्रणाली ब्रेकिंग सिस्टम पर ऑटोमेटिकली कार्य करती है ताकि कार को फिसलन से बचाया जा सके। दोनों ऑप्शन को बंद करके भी कार को चलाया जा सकता है। संपूर्ण प्रणाली कम्प्यूटराइज्ड है।
* पोर्श सिरेमिक कम्पोजिट ब्रेक प्रणाली से कार के ब्रेकिंग सिस्टम को विश्व का सर्वश्रेष्ठ बनाता है। इसमें लगे सिरेमिक डिस्क विशेष कार्बन फाइबर के बने होते हैं, जो अत्याधिक तापमान पर भी बेहतरीन ब्रेकिंग देते हैं।
* पोर्श ने इसकी कीमत अमेरिका में 2 लाख 45 हजार डॉलर रखी है।
(नईदुनिया)
