टोयोटा की छोटी कार लीवा
छोटी कारों की लोकप्रियता को देखते हुए टोयोटा ने भी भारत में लीवा पेश करके प्रतिस्पर्धा को और बढ़ा दिया है। जापान की प्रमुख कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने बहुप्रतीक्षित छोटी कार लीवा को भारतीय बाजारों में उतार दिया है। दिल्ली में इसकी कीमत 3.99 लाख रुपये से लेकर 5.99 लाख रुपये तक रखी गई है।
WD FILE |
इसके अलावा भारत में किलरेस्कर समूह के साथ संयुक्त उद्यम कंपनी के रूप में काम कर रही टोयोटा ने विस्तार योजना पर काम करते हुए बेंगलूर में दूसरा कारखाना लगाने के लिये 3,200 करोड़ रुपये निवेश किये है। इस कारखाने की क्षमता 70,000 इकाई सालाना है।
Girish Srivastava WD |
लीवा पेश करने के साथ टोयोटा भारत में सभी प्रकार की कारें के निर्माता बन गई है। कपंनी का कहना है कि लीवा उपयोगी और स्टाइलिश कार है।
मांग बढने पर दूसरे कारखाने की मौजूदा 70,000 इकाई क्षमता को बढ़ाकर 1,20,000 इकाई किया जाएगा। लीवा भारत में टोयोटा की सबसे सस्ती कार होगी। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 80 बीएचपी ताकत देने की क्षमता रखता है। कंपनी के मुताबिक सिटी कंडीशन में यह कार 18.31 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देगी। कंपनी ने इसको चार मॉडलों जे, जी, वी और वीएक्स में उतारा है।
Girish Srivastava WD |
फिलहाल लीवा पेट्रोल इंजन के साथ ही पेश की गई है लेकिन बाद में इसका डीज़ल संस्करण को भी बाजार में लाया जाएगा।
