1. खबर-संसार
  2. »
  3. ऑटो मोबाइल
  4. »
  5. ऑटो रिव्यू
  6. टोयोटा एफजे क्रूजर...

Toyota FJ Cruiser | टोयोटा एफजे क्रूजर...

टोयोटा
ND
स्पोर्ट्‍स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) को देखते ही मन करता है कि इसे लेकर केवल लांग ड्राइव पर ही नहीं बल्कि जंगल ड्राइव पर निकला जाए। दमदार और रफ एंड टफ एसयूवी सफारी करना अपने आप में अलग अनुभव है। टोयोटा की एफ जे क्रूजर भी दमदार श्रेणी में आती है। दिखने में भी स्मार्ट और चलने में भी स्मार्ट।

इंजिन :
4.0 लीटर डीओएचसी 24 वॉल्व वी 6 इंजिन जिसमें दो वीवीटी-आई है।

ट्रांसमिशन :
5 स्पीड इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन भी है, साथ ही 6 स्पीड मेन्युअल ट्रांसमिशन भी है।

* फूल टाइम फोर व्हील ड्राइव के अलावा पार्ट टाइम फोर व्हील ड्राइव का ऑप्शन भी है।

* इसमें हाई माउंटेड, डबल विशबोन सस्पेंशन व स्टेबलाइजर बार लगा है। रयर सस्पेंशन में 4 लिंक सस्पेंशन लेटरल रॉड तथा कॉइल स्प्रिंग तथा स्टेबलाइजर बार भी लगा है।

* पावर असिस्टेड 4 पिस्टन फ्रंट ब्रेक्स व 2 पिस्टन रियर वेंटिलेटेड डिस्क ब्रेक्स। इसके अलावा इसमें व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रेक्शन कंट्रोल तथा एक्टिव ट्रेक्शन कंट्रोल भी आता है।

* इंजिन, फ्रंट सस्पेंशन, फ्यूल टैंक पर स्कीड प्लेट्स लगी होती हैं।

इस एसयूवी की कई खूबियाँ हैं परंतु वॉटर रेजिस्टंट सीट्स, रबर टाइप फ्लोर, बैकअप कैमरा आदि इसकी उपयोगिता को और भी बढ़ाते हैं।
(नईदुनिया)