- खबर-संसार
» - ऑटो मोबाइल
» - ऑटो रिव्यू
- एसएससी अल्टीमेट एइरो
एसएससी अल्टीमेट एइरो
अमेरिका में बनी मिड इंजन सुपरकार एसएससी अल्टीमेट एइरो को शेल्बे सुपर कार द्वारा बनाया गया है। यह लिमिटेड प्रोडक्शन वर्जन है। 13 सितंबर 2007 को अमेरिका में ही टेस्ट ड्राइव के दौरान 413.60 किमी प्रति घंटे की गति प्राप्त की थी। इसे गिनीज वर्ल्ड रेकॉर्ड में शामिल किया गया था। 2004
में इसका पहला प्रोटोटाइप बना था। इसके बाद 2006 में इसमें बदलाव किया गया व बटरफ्लाय दरवाजे लगाए गए। इसके कार्बन फायबर व टायटेनियम का भी प्रयोग किया गया। इससे कार का वजन कम करने की कोशिश की गई। 2007 में इसके इंजन में ट्वीन टर्बोचार्ज किया गया ताकि अधिक गति प्राप्त की जा सके। 2008
में इसमें नया ट्वीन टर्बो वी 8 इंजन लगाया व इंजन ब्लाक एल्युमीनियम के लगाए गए। कम्प्यूटर इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया। 2009 में इसमें 15 प्रतिशत ज्यादा हार्सपॉवर के लिए बदलाव किए गए। एअरो ब्रेक प्रणाली भी लगाई गई जिससे ब्रेक लगाने के बाद स्पाइलर 8 इंच तक ऊपर उठ जाते हैं।* इसमें दो लोग बैठ सकते हैं।* इंजन 10.3 लीटर थ्री टर्बो टीडीआईवी डब्ल्यू 18 1200 बीएचबी है जो कि 3211 सीसी का है।* अमेरिका में यह अभी कुछ ही लोगों के लिए बन रही है। इसकी कीमत 650,000 अमेरिकी डॉलर है।