सम्बंधित जानकारी
- 2 दिन बढ़ने के बाद स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- दिल्ली में पहली बार पेट्रोल की कीमत 85 रुपए के पार, मुंबई में 92 के करीब
- नए अवतार में लांच होने वाली हैं मारुति Alto 800, Vitara Brezza, Celerio, ये होंगे फीचर्स
- पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार दूसरे दिन भी घटबढ़ नहीं, जानिए 4 महानगरों में क्या रहे भाव
- दिल्ली में पेट्रोल 84.70 रुपए प्रति लीटर के नए उच्चस्तर पर, मुंबई में डीजल कीमतें चरम पर
Maruti इन लोकप्रिय कारों को डीजल इंजन के साथ करेगी लांच
Maruti Suzuki एक बार डीजल इंजन सेगमेंट में वापसी करने जा रही है। खबरों के अनुसार कंपनी अपने दो लोकप्रिय मॉडल Maruti Suzuki Ertiga और Vitara Brezza को डीजल इंजन के साथ लांच कर सकती है। इन दोनों कारों में डीजल इंजन दिया जा सकता है।
नई विटारा ब्रेजा मार्केट में उतार सकती है। पहले इसे पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्च किया जाएगा उसके बाद ये डीजल इंजन के साथ भी लॉन्च की जाएगी। मारुति D22 कोडनेम वाली कार में भी डीजल इंजन का यूज कर सकती है। ये कार टोयोटा और मारुति के सहयोग से बनाई जाएगी। इसमें एसयूवी, क्रॉसओवर और एमपीवी शामिल हैं।
मारुति सुजुकी कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में 3 नए मॉडल मार्केट में उतारेगी। ये मॉडल्स सब 4 मीटर कैटेगरी में लॉन्च हो सकते हैं। कंपनी अपनी लोकप्रिय कार विटारा ब्रेजा का नेक्स्ट जेनेरेशन मॉडल 2022 में लांच कर सकती है। साथ ही कंपनी नई कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर भी लेकर आ रही है। टाटा नेक्सॉन की टक्कर वाला यह क्रॉसओवर कार बलेनो प्लेटफॉर्म पर आधारित है।
