कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- यात्रादि में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। कुबुद्धि हावी होगी। विवाद से क्लेश संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
वृषभ- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। शत्रु शांत रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मिथुन- स्वाभिमान रहेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा सफल रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
कर्क- यात्रा मनोरंजक रहेगी। इनाम-प्रमोशन मिल सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यस्तता रहेगी। जोखिम न उठाएं।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
सिंह- व्यय वृद्धि होगी। बजट बिगड़ेगा। चोरी व चोट आदि से हानि संभव है। जल्दबाजी घातक होगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कन्या- रुका हुआ धन वापस प्राप्त हो सकता है, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेश यात्रा लाभकारी रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न होगी। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- आशंका-कुशंका हावी रहेगी। तीर्थयात्रा संभव है। निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। पुरानी व्याधि उभर सकती है। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
धनु- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। जोखिम न लें। भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। मित्र-संबंधी सहायता को आगे आएंगे। कार्यसिद्धि होगी। निवेश व यात्रा शुभ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
कुंभ- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। विवेक से किए गए कार्य सफल रहेंगे। उन्नति होगी। जोखिम न लें। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
मीन- पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।