पढ़िए जनवरी 2016 का राशि-भविष्य...
मेष :
इस महीने में मेष राषि के जातक आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। 10 जनवरी के बाद धर्म-कर्म के प्रति रुझान बढ़ेगा। 14 जनवरी के बाद किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जाना हो सकता है। रहन-सहन कष्टदायी हो सकता है। 17 जनवरी के बाद कारोबार विस्तार के लिए विदेश यात्रा की संभावना बन रही है। जनवरी में नए लोगों से मुलाकात होगी। अधिकारियों से सहयोग मिलेगा।
बड़े लोगों को अपने कामकाज से प्रभावित भी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है और सहयोग भी मिलेगा। अतिरिक्त आय और बचत के लिए नए-नए तरीके सोचेंगे। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई बुरी खबर भी मिल सकती है। खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक कार्यक्रमों में पैसा खर्च होने के योग हैं। बचत में से पैसा खर्च होगा। दांपत्य तथा प्रेम के लिए समय अच्छा है।
वृषभ :
महीने की शुरुआत में मानसिक शांति रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे, लेकिन 20 जनवरी के बाद कुछ मानसिक तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। 17 और 18 जनवरी को यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
15 जनवरी के बाद परिवार में मान-सम्मान की वृद्धि हो सकती है। महीने की शुरुआत शांतिपूर्ण तरीके से होगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगा रहेगा। कुछ मामलों में चिंता की स्थिति बन सकती है। समस्याओं से निपटने की कोशिश करें। शरीर में ऊर्जा की कमी आ सकती है।
आपके परिवार में कोई विवाद भी हो सकता है। वाहन खराब हो सकता है। वाहन सावधानी से चलाएं। युवा वर्ग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। इंटरव्यू आदि में सफलता प्राप्त होगी।
मिथुन :
महीने की शुरुआत में आत्मसंयत रहें। क्रोध और आवेश की अति से बचने का प्रयास करें। 14 जनवरी के बाद परिस्थितियों में सुधार आएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति आएगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 20 जनवरी के बाद संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है।
वस्त्रों आदि पर खर्चों में वृद्धि हो सकती है। मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना सामान्य रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियां रहेंगी। आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर भी रहेगा। किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करना आपके लिए ठीक नहीं होगा। आप अपनी क्षमताओं पर भरोसा रखकर काम करेंगे। आप दिमाग से ज्यादा दिल से काम करेंगे।
आपकी रफ्तार इतनी तेज होगी कि सामने आने वाली बाधाएं अपने आप खत्म हो जाएंगी। इस महीने आप अपने दम पर आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। आप सही दिशा में एकाग्रचित होकर आगे बढ़ेंगे।
कर्क :
माह के प्रथम सप्ताह में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। माता-पिता का सान्निध्य और सहयोग मिलेगा। पिता के सहयोग से भवन सुख में वृद्धि होगी। 20 जनवरी के बाद माता को स्वास्थ्य विकार हो सकता है। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। 15 जनवरी के बाद आत्मसंयत रहने की कोशिश करें। परिवार में परेशानी बढ़ सकती है। समय अच्छा रहेगा। इस महीने रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है।
किस्मत का साथ भी मिलेगा। पदोन्नति हो सकती है। लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। तनावमुक्त रहेंगे। नौकरी और बिजनेस में भी फायदा मिलेगा। पारिवारिक लोगों का साथ रहेगा। मतभेद व गलतफहमियों को बातचीत के जरिए निपटा लेंगे। नवीन वस्तु की खरीदारी संभव है। सामाजिक कार्यक्रम में जाएंगे। सम्मान बढ़ेगा।
सिंह :
5 जनवरी तक आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। इसके बाद कुछ आकस्मिक खर्चों में वृद्धि होगी, लेकिन किसी पुराने विवाद में विजय मिल सकती है। 20 जनवरी तक का समय वाहन लेने के लिए उत्तम है। 23 जनवरी के बाद किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। 15 जनवरी के बाद कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
आय वृद्धि होगी। सितारों का अच्छा असर आपकी राशि पर रहेगा। लंबे समय से चली आ रही चिंता और परेशानियां खत्म हो जाएंगी। नए काम शुरू कर सकते हैं। बुद्धिमत्ता से किए गए निवेश आगे चलकर फायदा देंगे। इस महीने में आप नए निवेश भी करेंगे। मौसमी बीमारियां हो सकती हैं, सावधान रहें। भविष्य की खुशहाली के लिए बनाई गई योजनाएं गति पकड़ेंगी। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे व समय के साथ निभा भी लेंगे। कुल मिलाकर महीना आपके लिए अच्छा रहेगा।
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन अति उत्साही होने से बचें। बातचीत में संयत रहें। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। 25-26 जनवरी के आस-पास किसी धार्मिक स्थान पर सत्संग आदि कार्यक्रमों में समागम हो सकता है। 20 जनवरी के बाद वाहन सुख में वृद्धि के योग बन रहे हैं और नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कन्या राशि वाले लोगों को इस महीने अच्छी खबर भी मिल सकती है। दोस्तों और साथ काम करने वाले लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। निचले स्तर के कर्मचारियों से भी सहयोग मिलेगा। इस महीने खर्चों पर नियंत्रण रखें। व्यापार के लिए महीना अच्छा रहेगा। घर व दफ्तर के बीच बेहतर तालमेल बिठाने में आप कामयाब होंगे। इस महीने आप किसी बड़े निवेश की योजना भी बना सकते हैं।
आपके द्वारा किए गए कामों की तारीफ होगी। अपने सांसारिक महत्व के सभी काम को पूरा कर ही लेंगे। राजकीय कामकाज में भी सफलता के योग बन रहे हैं।
तुला :
स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा, लेकिन परिवार का सहयोग भी मिलेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। 15 जनवरी के बाद नौकरी में अफसरों के सहयोग से तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय के स्रोत बन सकते हैं।
ज्यादा खर्च हो सकता है। तनाव कम होने से थोड़ी राहत महसूस करेंगे। व्यापार में हालात व स्थितियां ज्यादा अनुकुल नहीं बन पा रही हैं। आर्थिक रूप से उन्नति करेंगे। इस महीने कुछ काम पूरे होते-होते रुक भी सकते हैं। भाइयों और दोस्तों से छोटी-मोटी अनबन भी हो सकती है। पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहेंगे। पारिवारिक मामलों पर एक-दूसरे से खुलकर बातचीत करेंगे। आपके कामों की तारीफ होगी।
वृश्चिक :
शनि की साढ़े साती का प्रभाव आपकी राशि पर चल रहा है। फलस्वरूप रोजमर्रा के कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। 14 जनवरी तक आत्मसंयत रहने का प्रयास करें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहने का प्रयास करें। 15 जनवरी के बाद नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कला और संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए साल का पहला महीना अच्छा रहेगा। इस महीने आप एक्टिव रहेंगे। नए कामों और प्लानिंग पर भी काम शुरू कर सकते हैं। कुछ काम जल्दबाजी में करने से आपको नुकसान भी हो सकता है, संभलकर रहें। रिश्तों को नई दिशा देंगे। आपके भीतर प्रेरणा शक्ति का संचार होगा।
संतान पक्ष से तनाव हो सकता है। धन व सुख-शांति बनी रहेगी। कुछ कामों में रुकावटें भी आएंगी, लेकिन आप अपने दम पर उनसे निपट भी लेंगे। कानूनी मामलों पर विशेषज्ञों से सलाह लेकर ही कोई कदम उठाएं।
धनु :
14 जनवरी तक अपनी भावनाओं को वश में रखें। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। संतान सुख में में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। 20 जनवरी के बाद किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत बढ़ सकते हैं।
आय में वृद्धि होगी। इस महीने में आपके कामों की तारीफ हो सकती है। वर्चस्व बढ़ेगा। किए गए कामों के अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। परिवार में सुख और शांति रहेगी। राजनीतिक फायदे की स्थिति भी बन सकती है। आपको लाभ के कई मौके भी मिलेंगे। कुछ लोगों को आपसे जलन भी हो सकती है।
ऐसे लोग आपके बारे में अफवाह भी फैला सकते हैं, सावधान रहें। कुछ लोगों को गलतफहमियां भी हो सकती हैं। कोई अनचाही घटना भी हो सकती है। इस समय कार्यक्षेत्र में नया मुकाम भी हासिल करेंगे।
मकर :
15 जनवरी से अनियमित खर्चों में कमी आएगी। धैर्यशीलता में भी कमी आएगी। महत्वाकांक्षाओं में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। 20 जनवरी के बाद वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन संतान के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहें। 15 जनवरी के बाद कारोबार में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
अधिकारियों से सहयोग मिलेगा। बड़े लोगों को अपने कामकाज से प्रभावित भी कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है और सहयोग भी मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कोई बुरी खबर भी मिल सकती है।
खुद को मानसिक रूप से तैयार रखें। सेहत पर ध्यान दें। पारिवारिक कार्यक्रमों में पैसा खर्च होने के योग हैं। इस माह बचत हो पाना मुश्किल है।
15 जनवरी के बाद शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम प्राप्त होंगे। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। कारोबार की स्थिति में सुधार आएगा, लेकिन खर्चों में वृद्धि होगी। साथ में आमदनी में भी सुधार होना चाहिए। 20 जनवरी के बाद वस्त्रादि उपहारस्वरूप प्राप्त हो सकते हैं। माता से धन प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि वाले लोगों के लिए महीना अच्छा रहेगा। धनलाभ होने के योग बनेंगे। कामकाज में भी कोई खास सफलता मिल सकती है। कोई पुरानी बात से तनाव बना रहेगा। विरासत में संपत्ति पर कब्जा मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े कामों में थोड़े सावधान रहें, सफलता मिल सकती है। आराम करेंगे।
अपने स्वास्थ्य का इस समय पूरा ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। वाणी और गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा। इन दिनों में आप खुद का ही नुकसान करवा सकते हैं। कोई महत्वपूर्ण काम आपके हाथ से निकल सकता है। छात्रों के लिए भी ये माह अच्छा रहेगा।
मीन :
पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। 15 जनवरी के बाद माता का सान्निध्य प्राप्त हो सकता है, लेकिन धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। आय में कमी आ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। भौतिक सुखों का विस्तार होगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। भाइयों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
साल का पहला महीना मीन राशि वाले लोगों के लिए ठीक-ठीक रहेगा। इन दिनों में आपके जीवन में शांति और सुख बढ़ेगा। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। इस महीने में आपको कुछ बुरे सपने या कोई बुरे संकेत भी मिल सकते हैं। माता-पिता से अनबन हो सकती है। मन विचलित होगा। बिजनेस में मेहनत के बावजूद कुछ परिणाम आपके फेवर में नहीं आएंगे। आपके कुछ सरकारी काम अधूरे रह सकते हैं।
राजनीति से जुड़े जातक जनहित में कोई काम कर सकते हैं जिससे आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। उल्लास व हर्ष रहेगा। नौकरीपेशा लोग भी अपने काम को सही ढंग से अंजाम देंगे। इस माह कोई नया वाहन खरीदने की योजना बन सकती है।