गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. January 23 Horoscope

23 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

January 23  Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- पराक्रम व प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धनलाभ होगा। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। कुसंगति से हानि होगी। दुर्घटनादि से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- स्वाभिमान रहेगा। दूरस्‍थ समाचार प्रसन्नता वृद्धि करेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल रहेंगे। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- चिंता व तनाव के कारण व्यय वृद्धि होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। रोजगार प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कर्क- फालतू खर्च बढ़ेगा। विवाद व झंझटों से दूर रहें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता से बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- विवाद व झंझटों से दूर रहें। कार्यप्रणाली में सुधार से तथा योजना परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। चिंता व तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- शासकीय सहयोग मिलेगा। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- जोखिम व जमानत के कार्य टालें। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि दे सकता है। जल्दबाजी व विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रादि सहायता करेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- व्यावसायिक यात्रा लाभप्रद रहेगी। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कुंभ- आनंदोत्सव में हिस्सा मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग मनोनुकूल सहयोग प्राप्त करेगा। कष्ट व विवाद आदि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- दु:खद समाचार मिल सकता है। चिंता, तनाव व कष्ट आदि से कार्य में बाधा उत्पन्न होगी। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित