1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Daily Horoscope

15 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

15 February Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...

मेष- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी, जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

वृषभ- व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आवश्यक हस्ताक्षर देखकर करें।‍ विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

मिथुन- डूबी हुई रकम मिल सकती है। रुकावटें दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।

कर्क- पुराने मित्र सहयोग करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। धनलाभ के अवसर हाथ लगेंगे। व्यय वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

सिंह- विरोध होगा। मनोमालिन्य रहेगा। झंझटों से दूर रहें। धर्म में आस्था बढ़ेगी। राजकीय सहयोग से लाभ की स्थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

कन्या- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। कुसंगति से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झगड़ों में न पड़ें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

तुला- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। रुके कार्यों में गति आएगी। आशंका-कुशंका हावी रहेंगे। शरीर कष्ट संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

वृश्चिक- संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। भाग्योन्नति संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान दें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

धनु- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

मकर- कानूनी अड़चन आ सकती है। यात्रा में सावधानी रखें। झंझटों से दूर रहें। अस्वस्थता रहेगी। कुसंगति हानिकर होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

कुंभ- विवाद से बचें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। निवेश आदि लाभप्रद रहेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

मीन- जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। झंझटों में न पड़ें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित