गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. daily horoscope

11 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 
मेष- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

वृषभ- विवेक से कार्य करें। शत्रु शांत रहेंगे। भय, चिंता व तनाव का माहौल बनेगा। धर्म में आस्था बढ़ेगी। बाधा दूर होकर लाभ की स्‍थिति बनेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

मिथुन- विरोधी सक्रिय रहेंगे। हानि व दुर्घटना से बचें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरूरी कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

कर्क- जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। परिश्रम की अधिकता होगी। चिंता रहेगी। ‍बाधा दूर होगी। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

सिंह- शत्रु भय बना रहेगा। आशंका-कुशंका में समय बीतेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के प्रयास सफल होंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

कन्या- तनाव की स्‍थिति बन सकती है। धैर्य से काम करें। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पिकनिक का आनंद मिलेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।

तुला- उत्तेजना व वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। भागदौड़ अधिक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

वृश्चिक- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। निवेशादि लाभ होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

धनु- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यवसाय व कारोबार मनोनुकूल रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

मकर- कानून की अवहेलना हानि पहुंचाएगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ संभव है। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

कुंभ- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।  व्यय वृद्धि होगी। तनाव से राहत मिलेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

मीन- डूबी रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। घर-परिवार में तनाव रह सकता है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित