गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 8 January Horoscope

8 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

8 January Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- चोट, चोरी ‍व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अतिविश्वास हानि देगा। दूसरों से अपेक्षा न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- शत्रु सक्रिय रहेंगे, सावधान रहें। निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- बड़े सौदे-बड़ा लाभ संपत्ति के कार्य होंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। आय की स्‍थिति सुधरेगी। रुकावटें दूर होंगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- तीर्थाटन संभव है। ईष्ट मित्र सुखवर्धक होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- कानून का पालन करें। लापरवाही व उत्तेजना नुकसान देगी। कलह-अस्वस्थता से चिंता तथा तनाव बढ़ेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- दैनिक समृद्धि के साधन जुटेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेकपूर्ण लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- अर्थव्यवस्‍था सुधरेगी। चिंता रहेगी। चोरी आदि से हानि संभव है। निवेश-नौकरी लाभप्रद रहेंगे। तनाव रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- शारीरिक कष्ट संभव है। नए कार्य की रूपरेखा बनेगी। धन प्राप्ति के अवसर मिलेंगे। यात्रादि मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- यात्रादि से हानि संभव है। खर्च बढ़ेगा। अपेक्षाकृत कार्य नहीं होने से तनाव तथा चिंता बढ़ेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रमाद न करें। विवाद व जोखिम से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- रुके हुए कार्य गति पकड़ेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। पार्टी-पिकनिक में हिस्सा लेंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 
 


मीन- पूजा-अर्चना में हिस्सा लेंगे। शांति मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित