गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 6 January Horoscope

6 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

6 January Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- वाहनादि के प्रयोग में सावधानी रखें, वा‍द-विवाद में न पड़ें। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है। जोखिम न लें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। आय की स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य की बाधा दूर होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। आय की स्थिति बेहतर होगी। स्वास्थ्य नरम रहेगा। बाधा का हल निकलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी। ईष्ट मित्र सुखवर्धक रहेंगे। शुभ आयोजन में हिस्सा लेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- कानूनी अड़चनें आएंगी। लापरवाही से नुकसान होगा। झंझटों में न पड़ें। कलह, अस्वस्थता से कार्य अटकेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- दैनिक समृद्धि के साधन जुटेंगे। पुरुषार्थ का फल मिलेगा। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। सोच-समझकर कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- भय व कष्ट का वातावरण रहेगा। अर्थ प्राप्ति होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- शरीर कष्ट होगा। नवीन कार्य प्रारंभ हो सकता है। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- यात्रा में सावधानी रखें। बढ़ते व्यय से तनाव रहेगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कलह संभव है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- डूबी रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा तथा निवेश मनोनुकूल रहेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- कार्यस्‍थिति में सुधार होगा। रुके हुए कार्यों का हल मिलेगा। सभा-गोष्ठी आदि में सम्मान मिल सकता है। विरोधी सक्रिय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- पूजा-अर्चना में मन लगेगा। शांति प्राप्त होगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। लापरवाही न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित