• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 4 June Horoscope

4 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि

4 जून 2017 : क्या कहती है आपकी राशि - 4 June Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 
मेष- आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिद्वंद्वी परेशान करेंगे। निवेश व यात्रा शुभ रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
वृषभ- स्वास्थ्‍य कमजोर रहेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी से लाभ होगा। फालतू खर्च होगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लेन-देन में सावधानी आवश्यक है। अपरिचितों पर विश्वास न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
कर्क- कार्यसिद्धि से प्रसन्नता होगा। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। झंझटों में न पड़ें। धन प्राप्ति सुगम होगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।

 

 
सिंह- उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
कन्या- भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। आर्थिक उन्नति होगी। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।

 

 
तुला- जल्दबाजी न करें। अपव्यय से तनाव होगा। कुसंगति से बचें। व्यस्तता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ चं चन्द्रमसे नम:' का जप करें। 
 
वृश्चिक- चिंता रहेगी। लेनदारी वसूल होगी। विवाद न करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 

 
धनु- ज्ञानवृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ सुगमता से होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
मकर- देवदर्शन सुलभ होगा। वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।

 

 
कुंभ- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
मीन- प्रेम-प्रसंग अनुकूल होंगे। व्यस्तता रहेगी। चिंता रहेगी। बाहरी सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।