1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 30 March Horoscope

30 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

30 March Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- अध्यात्म में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश-नौकरी लाभप्रद रहेगी। विवेक से कार्य करें। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों में मिष्ठान्न बांटें।
 
 

वृषभ-‍ विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

मिथुन- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। कानूनी सहायता मिलेगी। निवेश-यात्रा शुभ रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

कर्क- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल दान करें।
 
 

सिंह- भय व तनाव का माहौल रहेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से क्लेश संभव है। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध दान करें।
 
 

कन्या- झंझटों में न पड़ें। शारीरिक कष्ट संभव है। विवाद से बचें। जल्दबाजी हानिकर रहेगी। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्त्र दान करें।
 
 

तुला- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश व यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु परास्त होंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

वृश्चिक- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। व्यस्तता रहेगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 

धनु- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। अस्वस्थता से हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

मकर- बड़े खर्च सामने आएंगे। विवाद से क्लेश संभव है। चिंता व तनाव रहेंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

कुंभ- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 

मीन- यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित