आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
मेष- आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
वृषभ- कलह से बचें। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। दूसरों से अपेक्षा न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मिथुन- भागदौड़ रहेगी। विरोध होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि शुभ रहेगा। अस्वस्थता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
कर्क- परिश्रम अधिक होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेशादि मनोनुकूल रहेंगे। चिंता सताएगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
सिंह- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कन्या- हानि संभव है। शरीर कष्ट हो सकता है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
तुला- आशंका-कुशंका रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। बेरोजगारी दूर हो सकती हैं, प्रयास करें। फालतू खर्च अधिक होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- मस्तिष्क पीड़ा रह सकती है। कीमती वस्तु संभालकर रखें, नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
धनु- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा संभव है। धार्मिक अनुष्ठान में भाग ले सकते हैं। कार्य की बाधा दूर होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
मकर- वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी घातक सिद्ध हो सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कुंभ- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विवाद में न पड़ें। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
मीन- पुराना रोग परेशान कर सकता है। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।