गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 3 January Horoscope

3 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

3 January Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- मूल्यवान वस्तुएं संभालकर रखें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- जीवनसाथी की चिंता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- अत्यधिक परिश्रम व लाभ कम होगा। चिंता व तनाव हावी रहेंगे। विवाद, चोरी, दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। भागदौड़ रहेगी। घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। धन प्राप्ति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कन्या- हानि संभव है। शरीर कष्ट रहेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- भय व तनाव रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। अपमान संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- दुर्घटनादि से हानि संभव है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवादादि से क्लेश होगा। खर्च बढ़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- मस्तिष्क पीड़ा संभव है। यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा, प्रयास करें। आशंका-कुशंका रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- विवाद तथा जल्दबाजी से बचें। हानि संभव है। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन होगा। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- धार्मिक यात्रा हो सकती है। कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। शरीर का ध्यान रखें। प्रसन्नता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। अतिविश्वास हानि देगा। धीरज रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित