आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
मेष- विवाद, जोखिम व झंझटों से दूर रहें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
वृषभ- परिश्रम का फल पूर्ण रूप से मिलेगा। विवेक से कार्य करें, धनार्जन होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
मिथुन- धनलाभ होगा। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। शुभ समाचार मिलेंगे। भागदौड़ रहेगी। चोरी आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
कर्क- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। निवेशादि शुभ रहेगा। रोजगार मिलेगा। प्रमाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
सिंह- व्यय वृद्धि से चिंता व तनाव बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चोरी व चोट आदि से हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कन्या- चिंता, तनाव व अस्वस्थता रहेंगे। रुका हुआ धन प्रयास करने पर मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला- स्वास्थ्य नरम रह सकता है। कार्यप्रणाली में परिवर्तन से लाभ बढ़ेगा। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
वृश्चिक- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शुं शुक्राय नम:' का जप करें।
धनु- वाहन व मशीनरी आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अपेक्षा न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मकर- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। हानि-दुर्घटना से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कुंभ- संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। बड़ा लाभ होगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। अपमान व निराशा हाथ लगेगी। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।