इस सप्ताह के सितारे क्या लाएं है खास आपके लिए...जानें
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग नीला।
इस सप्ताह न केवल कार्यों में प्रगति होगी, बल्कि उत्तम विचार व संस्कारों में इजाफा रहेगा। सेहत खिली हुई व जोश से पूर्ण रहेगी। परोपकार व जनसेवा के मामलों में भी आगे रहेंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। प्रतियोगी व व्यावसायिक क्षेत्रों में कुछ रुकावट के बाद सफलता मिलेगी। किसी निकट रिश्ते में एकतरफा विरोध हो सकते हैं, यथोचित रुख नर्म रखें। भवन व वाहन संदर्भों में कानूनी विवादों की आशंका है। माथे पर सफेद चंदन लगाएं।
वृषभ
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग आसमानी।
कारोबार बढ़ाने के प्रयास रंग लाएंगे। पारिवारिक जीवन में खुशी के पल रहेंगे। शुभ व मांगलिक कार्यों के सफल आयोजन से हार्दिक प्रसन्नता रहेगी। अधीनस्थ कर्मियों को दक्ष बनाने के कुशल दिशा-निर्देश दे सकते हैं। धन मामलों के विवाद सुलझाने में कुछ वक्त और लग सकता है। सेहत सुदृढ़ व उत्तम रहेगी, बशर्ते हल्के व्यायाम और संयमित दिनचर्या के क्रम को न तोड़ें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
मिथुन
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग सफेद।
कार्य व व्यवसाय को विकसित करने में मदद मिलेगी। आत्मबल व जोश बढ़ेगा। अचानक ही कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। कला, साहित्य, राजनीति व प्रशासन के क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन का सम्मान मिलेगा। जीवनसंगी के मनोनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीदने में रुचि रहेगी। व्यावहारिक व पारिवारिक ज्ञान में इजाफा होगा। निवेश व विदेश संबंधों में कहीं चूक होने की आशंका है। यात्रा व जायदाद में परेशानियां हो सकती हैं। बंदरों को भीगे हुए चने खिलाएं।
कर्क
भाग्यशाली अंक 3, भाग्यशाली रंग लेमन।
व्यावसायिक व शैक्षिक क्षेत्रों की सफलता से नव जोश का संचार होगा। लाभकारी अनुबंध प्राप्त करने की मुहिम रंग लाएगी। सफलता आपके बिलकुल करीब रहेगी, बशर्ते आलस्य से बचें। जीवनसंगिनी के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। किसी प्रसिद्ध शख्सियत की खास मेहमानी का अवसर रहेगा। सप्ताहांत में सेहत व वित्तीय मामलों में उठापटक हो सकती है। सावधानी अपेक्षित रहेगी। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें।
सिंह
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सिल्वर।
क्रीड़ा, प्रतियोगी साहित्य व फिल्म के क्षेत्रों में नए युग की शुरुआत होगी। कुशल कर्मियों के सहयोग से कोई खास मुकाम हासिल रहेगा। सेहत में चुस्ती व फुर्ती का एहसास होगा। यदि कोई पीड़ाएं हैं तो वे निश्चित रूप से समाप्त होंगी। पत्नी व बच्चों से मधुरता रहेगी। निवेश व विदेश मामलों संबंधी छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। कुछ मामलों आर्थिक कठिनाइयां चिंताएं दे सकती हैं, जो आगामी समय में हल होंगी। धर्मस्थलों में आटा व देसी घी का दान दें।
कन्या
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग पीच।
पिछले दिनों से सेहत संदर्भों में चली रही सुस्ती अब समाप्ति के संकेत देगी। उमंग व उत्साह के साथ सेवा क्षेत्रों में आगे बढ़ेंगे। संतान पक्ष के वैवाहिक प्रयासों को बेहतर कामयाबी मिलेगी। कोई सुन्दर व योग्य जीवनसाथी हमसफर बनेगा। यात्रा व धन मामलों में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। भू-जायदाद के संदर्भों में उत्पन्न हुई अशांत स्थिति को शांत कराने में चिंताएं हो सकती हैं। गाय को हरा चारा व 200 गुड़ खिलाएं।
तुला
भाग्यशाली अंक, भाग्यशाली रंग हल्का भूरा।
प्रतिस्पर्धी को कड़ी टक्कर देने हेतु फिल्म, कला, क्रीड़ा से संबंधित क्षेत्रों में तत्परता बढ़ेगी। जल्द ही सफलता का परचम लहरा उठेगा। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। आमदनी में धीरे-धीरे इजाफा होगा, किंतु निवेश व लेन-देन के मामलों में खुद ही सूझबूझ से चलना हितकर रहेगा। सत्य का दमन कर रही किसी संस्था की पोल खोलने में कशमकश करनी पड़ सकती है। सप्ताहांत में सेहत पक्ष शिथिल हो सकता है। तामसिक आहारों व क्रोध से बचें।
वृश्चिक
भाग्यशाली अंक 18, भाग्यशाली रंग जामुनी।
वित्तीय तरीके के बंद रास्ते खुलेंगे। किसी अनुबंध व सेवा शर्तों में रुकी हुई वार्ता पुनः प्रगति की ओर होगी। आजीविका के साधनों से बेहतर लाभ प्राप्त होगा। जीवनसंगिनी के मनोनुकूल वस्त्राभूषण खरीदने में रुचि रहेगी। शुभ व धर्म कार्यों के आयोजन होंगे। सप्ताह के मध्य में वादे के मुताबिक लेन-देन न निपटाने के विवाद हो सकते हैं जिसे आप जल्द ही सुलझाने में कामयाब रहेंगे। यह समय स्वजनों से हिल-मिलकर चलने का है। पक्षियों को दाना डालें।
धनु
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
स्वास्थ्य खिला हुआ व चुस्त रहेगा। पवित्र व मूल्यवान प्राचीन आदर्शों के साथ तालमेल बिठाने की लालसा रहेगी। वित्तीय स्थिति बेहतरी के संकेत देगी। संबंधित आय के स्रोतों से बढ़िया लाभ प्राप्त होगा, बशर्ते व्यावसायिक हितों से समझौता न करें। संतान पक्ष के शैक्षिक व प्रतियोगी पहलुओं को निखारने की चिंताएं हो सकती हैं। स्थानीय यात्रा में लापरवाही से बचें। धर्मस्थलों में पीली दाल व देसी घी का दान दें।
मकर
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग लाल।
पारिवारिक जीवन में तालमेल व प्यार रहेगा। धर्म व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। औद्योगिक व व्यावसायिक संस्थानों के पुनरुत्थान में रुचि रहेगी। प्रबंधन व प्रशासन की योग्यता से कर्मियों को इच्छित परिणामों हेतु प्रेरित करेंगे। पूंजी निवेश में थोड़ी एहतियात की जरूरत रहेगी। प्रेम संबधों में तनाव व तीखी प्रतिक्रिया की आशंका है। मकान व दुकान खरीदते समय उसकी वैधता को जांच लें अन्यथा कोई गुप्त नीति से मेहनत की कमाई हड़प सकता है।
कुंभ
भाग्यशाली अंक 15, भाग्यशाली रंग कॉफी।
स्वास्थ्य खिला हुआ व क्षमताओं से पूर्ण रहेगा। क्रय-विक्रय में लाभप्रदता बनाए रखने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक व शैक्षिक योग्यताओं का भरपूर लाभ मिलेगा। सम्मानजनक व अच्छी छवि बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। शुभ कार्य अचानक ही सफल होंगे। पूंजी निवेश हेतु उचित समय की प्रतीक्षा करें। कुछ मामलों में अधिक व्यय की आशंका है। निजी संबंधों में तनावपूर्ण स्थिति हो सकती है।
मीन
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली रंग नीला।
कार्यक्षेत्र में प्रगति का सफर जारी रहेगा। प्रतियोगी व कीड़ा क्षेत्रों में मनोनुकूल सफलता मिलेगी। आपकी प्रगति से विरोधी हैरान व परेशान रहेंगे। पूंजी निवेश में लाभ के योग रहेंगे। वाहन व भवन खरीदने का सामर्थ्य बढ़ेगा। पैतृक संपति के विवाद गहरा सकते हैं। सावधानी व धैर्य बनाए रखें। सप्ताहांत में किसी नजदीकी से सहयोग मिलेगा। किसी गरीब कन्या की शादी में सोने या चांदी के कपड़े व गहनों का दान दें।