1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 February Horoscope

24 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

24 February Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर मिलेगा। विवेकपूर्ण कार्य लाभप्रद रहेंगे। परीक्षादि में सफलता मिलेगी। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- भागदौड़ अधिक रहेगी। समाचार से अप्रसन्नता होगी। जोखिम न लें। कुसंगति हानि देगी। दूसरों से अपेक्षा दु:ख प्रदान करेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। निर्णय लेने में आगा-पीछा होगा। बाधा उत्पन्न हो सकती है। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- फालतू खर्च ‍अधिक होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मित्र-संबंधी मिलेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। घर में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटनादि से हानि संभव है। झंझटों से दूर रहें। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- डूबा हुआ धन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। शारीरिक कष्ट कार्य प्रभावित करेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नई योजना लागू होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


धनु- धार्मिक यात्रा संभव है। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे, जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कानून का पालन करें। घर में प्रतिकूलता तनाव उत्पन्न करेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- विवाद न करें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी से अनुकूलता मिलेगी। निवेश व यात्रा लाभकारी रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- अचल संपत्ति के कार्य लाभकारी रहेंगे। परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित