1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 23 February Horoscope

23 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

23 February Horoscope
आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...


 
मेष- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अस्वस्थता व चोट आदि से कार्य प्रभावित होंगे। बुद्धि का प्रयोग करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- भागदौड़ अधिक रहेगी। शोक समाचार मिल सकता है। झगड़ों-झंझटों में न पड़ें। आवश्यक हस्ताक्षर देखकर करें। वस्तुएं संभालकर रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- धनलाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। भ्रम की स्‍थिति बनेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- स्वाभिमान में वृद्धि होगी। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। निवेश शुभ रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश लाभदायक रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- फालतू खर्च बढ़ेगा। चिंता होगी। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


तुला- बकाया वसूली होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश शुभ रहेगा। दुर्घटनादि से हानि संभव है। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यस्थल पर सुधार होंगे। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। दुर्जन व्यक्ति हानि पहुंचा सकते हैं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश, यात्रा व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कानूनी अड़चन आ सकती है। घर में अशांति संभव है। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


कुंभ- मान-सम्मान कम होगा। चोरी व दुर्घटना से हानि संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- संपत्ति के बड़े सौदे होंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित