गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 February Horoscope
Written By पं. उमेश दीक्षित

19 फरवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 February Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- आशंका-कुशंका रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोध होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


वृषभ- निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वाभिमान रहेगा। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। कुबुद्धि हावी रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मिथुन- बेरोजगारी दूर होगी। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। प्रमोशन व इ‍नाम आदि मिल सकता है। झंझटों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
 
 


कर्क- व्यय वृद्धि से तनाव होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अतिविश्वास हानिकर रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


सिंह- चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। रुका हुआ धन मिलेगा। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


कन्या- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। कार्यप्रणाली में सुधार व नई योजना लाभप्रद रहेगी। शत्रु शांत रहेंगे। चिंता व तनाव रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


तुला- तं‍त्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। यात्रा व निवेश लाभप्रद रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 


वृश्चिक- भ्रम की स्थिति बनेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम न उठाएं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 


धनु- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। विवेक से कार्य करें, लाभ होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 


मकर- कानूनी अड़चन का सामना करना पड़ सकता है। सं‍पत्ति के कार्य लाभ देंगे, जोखिम न लें। रोजगार मिल सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 


कुंभ- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 


मीन- दु:खद समाचार मिल सकता है। जरूरी कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित