आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष- पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विरोधी सक्रिय रहेंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
वृषभ- शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। विवेक का प्रयोग लाभ का प्रतिशत बढ़ाएगा। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मिथुन- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बृं बृहस्पतये नम:' का जप करें।
कर्क- बड़े खर्च सामने आएंगे। विवाद से क्लेश संभव है। जरूरी कागजों को पढ़कर हस्ताक्षर करें। हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
सिंह- अचानक हानि हो सकती है, सावधान रहें। बकाया वसूली होगी, प्रयास करें। यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
कन्या- भय व कष्ट रहेंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना बनेगी। शत्रु शांत रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला- अध्यात्म में रुचि रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। चोट व दुर्घटनादि से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृश्चिक- आशंका व कुशंका से बाधा उत्पन्न होगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें, हानि होगी।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
धनु- धनलाभ के अवसर बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। विवेक से कार्य करें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मकर- जल्दबाजी से हानि संभव है। कानून का पालन करें। संपत्ति के कार्यों में गति आएगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
कुंभ- यात्रा सफल रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
मीन- झंझटों में न पड़ें। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण आवश्यक है। शोक समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।