गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 16 January Horoscope

16 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

16 January Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...


 
मेष- फालतू खर्च बढ़ेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। वाहन, मशीनरी व ‍अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। चिंता, तनाव व भय रहेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


वृषभ- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


मिथुन- विरोध होगा। चिंता व तनाव रहेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार व लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- रक्त वर्ण की वस्तुएं दान करें।
 
 


कर्क- तं‍त्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। बाहर सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। चिंता रहेगी। भागदौड़ रहेगी। यात्रा व निवेश लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना खिलाएं।
 
 


सिंह- दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। बेमतलब तनाव रहेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


कन्या- प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। जीवनसाथी की अनुकूलता प्रसन्नता बढ़ाएगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


तुला- संपत्ति के सौदे लाभदायक रहेंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


वृश्चिक- स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। भय, तनाव तथा आशंका सताएंगे। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। पिकनिक का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


धनु- स्वास्‍थ्य का ध्यान रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद व झंझट में न पड़ें। दु:खद समाचार मिल सकत है।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी पर दूध चढ़ाएं।
 
 


मकर- मान-सम्मान मिलेगा। प्रयास सफल रहेंगे। धनलाभ होगा। विवेक से कार्य करें। रोजगार प्राप्ति हो सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी दें।
 
 


कुंभ- शुभ समाचार मिलेंगे। विवाद से बचें। शारीरिक कष्ट संभव है। बाहरी असहयोग से अशांति बढ़ेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- जल में हल्दी डालकर स्नान करें।
 
 
 


मीन- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित