गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 14 January Horoscope

14 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

14 January Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
 
मेष- बकाया वसूली होगी। यात्रा व निवेश मनोनुकूल लाभ देंगे। शत्रु सक्रिय रहेंगे। ‍कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अस्वस्थता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- जल में हल्दी डालकर स्नान करें।
 
 


वृषभ- दु:खद समाचार मिल सकता है। नई योजना लाभकारी होगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


मिथुन- धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। संपर्क बढ़ाएं। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। निवेश व नौकरी लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


कर्क- चोट, चोरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें। कागजों पर देखकर हस्ताक्षर करें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 


सिंह- फालतू खर्च होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। घर-परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 


कन्या- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेगी। सम्मान कम होगा। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 


तुला- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। निवेश, नौकरी व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनं‍द मिलेगा। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


वृश्चिक- भय, कष्ट व तनाव का वातावरण बनेगा। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी न करें। सहयोग मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


धनु- घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। प्रयास सफल रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। अस्वस्थता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


मकर- कानून का पालन करें। जल्दबाजी अच्‍छी नहीं। विवाद से बचें। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में बढ़ोतरी होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों में गर्म वस्त्र बांटें।
 
 


कुंभ- बेरोजगारी दूर हो सकती है। यात्रा व निवेश आदि लाभप्रद रहेंगे। चोट व चोरी आदि से हानि संभव है। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 


मीन- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है। वाणी-उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित