कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें, जोखिम न उठाएं। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
वृषभ- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे, जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभ पहुंचाएंगे। विवेक से कार्य करें। मित्र-संबंधी से मुलाकात लाभप्रद रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
कर्क- व्यर्थ खर्च होगा। भय व कष्ट का वातावरण बनेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
सिंह- जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से क्लेश होगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
कन्या- प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी।
कल्याणकारी उपाय- पीले वस्त्र दान करें।
तुला- कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। संतान की चिंता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
वृश्चिक- व्यावसायिक यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें। ज्ञानवृद्धि होगी। अस्वस्थता से बाधा होगी।
कल्याणकारी उपाय- गरीबों को अन्नदान करें।
धनु- अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। चोरी-विवाद आदि से हानि संभव है। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें, जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
मकर- प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय- निर्धन बच्चों की सहायता करें।
कुंभ- कोर्ट-कचहरी में प्रतिकूलता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना व कार्यप्रणाली में सुधार लाभदायक रहेगा।
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
मीन- कुसंगति हानिप्रद रहेगी। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।