गुरुवार, 2 जुलाई 2026
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 January Horoscope

1 जनवरी 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

1 January 2016 Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
मेष- शत्रु शांत रहेंगे किंतु षड्यंत्र रचेंगे, सावधान रहें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- चने की दाल दान करें।
 
 

 


वृषभ- आशंका-कुशंका बनी रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। शत्रु परास्त होंगे। पार्टी का आनंद मिलेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- काली वस्तुएं दान करें।
 
 

 


मिथुन- भय, कष्ट, तनाव व चिंता बने रहेंगे। मेहनत का फल न्यून मिलेगा। विवाद, दुर्घटनादि से हानि संभव है। यात्रा होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

 


कर्क- विवाद में विजय मिलेगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। भागदौड़ अधिक होगी। माता की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- मसूर का दान करें।
 
 

 


सिंह- परिश्रम ‍अधिक होगा। संतान की चिंता रहेगी। शुभ समाचार मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। धनलाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
 
 

 


कन्या- अस्वस्थता रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

 


तुला- चिंता, भय व कष्ट का माहौल बनेगा। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। दुर्घटनादि से हानि संभव है, जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

 


वृश्चिक- मनोमालिन्य रहेगा। बकाया वसूली का प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

 


धनु- शरीर कष्ट हो सकता है। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

 

मकर- कानून का पालन करें। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। यात्रा सफल रहेगी। धनार्जन होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

 


कुंभ- अत्यंत खराब समय है। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

 


मीन- अस्वस्थता रहेगी। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। कुसंग से हानि होगी, बचें। बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।


 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित