• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 1 April Horoscope
Last Updated : शुक्रवार, 1 अप्रैल 2016 (11:01 IST)

1 अप्रैल 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

1 April Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 
 

 
मेष- कानूनी अड़चनों का सामना हो सकता है। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे, जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

वृषभ- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें। विवाद से क्लेश हो सकता है। 
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। गृहस्‍थ जीवन सुखमय होगा। राजकीय बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। यात्रा से लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

कर्क- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें। 
 
 

सिंह- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद मिलेगा। भागदौड़ अधिक रहेगी। विवाद से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
 
 

कन्या- विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दु:खद समाचार मिल सकता है, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

तुला- नेत्र पीड़ा रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
 
 

वृश्चिक- शुभ समाचार मिलेंगे। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। निवेश, यात्रा शुभ रहेगी। शत्रुओं से सावधान रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
 
 

धनु- अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। यात्राद‍ि लाभदायक रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है, प्रयास करें।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें। 
 
 

मकर- कलहकारक समय है, धैर्य रखें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
 
 

कुंभ- डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। व्यापार लाभप्रद रहेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शरीर कष्ट हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।
 
 

मीन- यात्रा सफल रहेगी। अधिक लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। नई योजना बनेगी कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।