1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. उन्नति के लिए सरल उपयोगी टोटके

Totke in Hindi | उन्नति के लिए सरल उपयोगी टोटके

Totke in Hindi
प्रत्येक घर में नित्य सुबह और संध्या के समय एक छोटा-सा गाय के गोबर से निर्मित कंडा जलाकर, उस पर मात्र 1 चुटकी भर चावल में घी मिलाकर डालना चाहिए।


 

इस प्रयोग के नित्य करने से घर में आधि-व्याधियों का नाश होता है, घर की उन्नति होती है।

FILE



* घर में नित्य ईश्वर का भजन-पूजन अवश्य होना चाहिए।



FILE



* पूजन करने वाले सदैव पूर्वाभिमुख अथवा उत्तरा‍भिमुख होकर पूजन करें।


FILE



* घर में घी का दीपक अवश्य जलाएं।



FILE



* दीपक जलाते समय लौ पूर्व अथवा दक्षिण दिशा की ओर होनी चाहिए।


FILE


* दीपक में फूलदार बाती (मध्य बाती) लगाना शुभ फल देने वाली होती है।




FILE



* घर के प्रत्येक कमरे में एक बार प्रकाश जरूर फैलाना चाहिए अर्थात घर के प्रत्येक कमरे को दिन में भले ही कुछ क्षणों के लिए ही, किन्तु प्रकाशित अवश्य ही करना चाहिए।

FILE


* रात्रि के वक्त शयन कक्ष में कपूर जलाने से बीमारियां, दु:स्वप्न नहीं आते एवं घर में शांति भी बनी रहती हैं।