1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (26.5.2011)

गुरुवार 26 मई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी दिन 3.38 पश्चात दशमी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 22, नक्षत्र- पूर्वाभाद्रपद रात्रि 12.45 पश्चात उत्तराभाद्रपद, योग- विष्कुंभ रात्रि 10.33 पश्चात प्रीति, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- कुंभ राशि से मीन राशि में प्रवेश सायं 6.01 मिनट पर करेंगे।

ग्रह योग- पंचक एवं रोहिणी जारी है।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त।

दिशाशूल- दक्षिण में।

दिन का पर्व- भद्रा योग रात्रि अंत से।

कार्य की अनुकूलता के लिए- हल्दी की गांठ दिवसपर्यंत पास रखें।

उपयोगी ज्ञान- लक्ष्मीजी के वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार में काले रंग का उपयोग कदापि नहीं करना चाहिए

शुभ समय- प्रात: 06.30 से 8.23, दिन 11.6 से 01.09 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 02.02 से 03.43 के मध्य शुभ कार्य न करें
लेखक के बारे में
WD