आज के मुहूर्त (22.11.2011)
मंगलवार, 22 नवंबर 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- हेमंत, मास- मार्गशीर्ष, पक्ष- कृष्ण, तिथि- द्वादशी रात्रि 9.52 पश्चात त्रयोदशी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जिल्हेज, तारीख- 25, नक्षत्र- हस्त प्रात: 11.08 पश्चात चित्रा, योग- प्रीति प्रात: 7.49 पश्चात आयुष्मान मंगलरात्रि 3.56 पश्चात सौभाग्य, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- कन्या राशि से तुला राशि में प्रवेश रात्रि 9.53 मिनट पर करेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त। दिशाशूल- उत्तर में। दिन का पर्व- भारतीय मार्गशीर्षारंभ, सायन सूर्य धनु में। कार्य की अनुकूलता के लिए- शिक्षा सामग्री दान करें। उपयोगी ज्ञान- घर में रखे देवता का विग्रह अधिक बड़ा नहीं होना चाहिए। अधिकतम ऊंचाई नौ इंच होनी चाहिए। शुभ समय- प्रात: 8.00 से 10.12, दिन 12.30 से 2.10 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 02.56 से 04.17 के मध्य शुभ कार्य न करें।