आज के मुहूर्त (21.5.2011)
शनिवार 21 मई 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- कृष्ण, तिथि- चतुर्थी प्रात: 09.29 पश्चात पंचमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 17, नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा दिन 02.47 पश्चात उत्तराषाढ़ा, योग- शुभ रात्रि 09.40 पश्चात शुक्ल, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चन्द्रमा- धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश रात्रि 8.54 मिनट पर करेंगे। दिन- शुभ। मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त। दिशाशूल- पूर्व में। दिन का पर्व- मिथुनायन। कार्य की अनुकूलता के लिए- तेल मालिश करने के आधे घंटे बाद स्नान करें। उपयोगी ज्ञान- व्यापार स्थल पर गणेशजी का बैठा हुआ प्रतीक, चित्र या विग्रह शुभ फलदायी होता है। शुभ समय- प्रात: 6.30 से 8.30, दिन 2.44 से 04.36 तक। सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 09.04 से 10.43 के मध्य शुभ कार्य न करें।