आज के मुहूर्त (04.01.2012)
बुधवार, 4 जनवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- पौष, पक्ष- शुक्ल, तिथि- एकादशी दिवसपर्यंत, हिजरी सन्- 1433, मु. मास- सफर, तारीख- 11, नक्षत्र- भरणी रात्रि 9.37 पश्चात कृतिका, योग- सिद्ध प्रात: 9.51 पश्चात साध्य, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चंद्रमा- मेष राशि से वृषभ राशि में प्रवेश मंगलरात्रि 4.18 मिनट पर करेंगे। दिन- मध्यम। मुहूर्त- औषधि ग्रहण करने का मुहूर्त। दिशाशूल- उत्तर में। दिन का पर्व- मन्वादि। कार्य की अनुकूलता के लिए- कम से कम 24 मिनट पाठ करें। उपयोगी ज्ञान- रोगी के पास बासी भोजन रखने से नकारात्मकता आती है। शुभ समय- प्रात: 09.34 से 11.22 दिन 2.09 से 4.08 तक। सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 12.30 से 1.51 के मध्य शुभ कार्य न करें।