• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. ज्योतिष आलेख
  4. These zodiac signs will have to remain cautious of Rahu till 2025
Written By WD Feature Desk
Last Modified: गुरुवार, 23 मई 2024 (11:51 IST)

Rahu Gochar : 2025 तक राहु से रहना होगा इन राशियों को सतर्क

Rahu Gochar : राहु का मीन राशि में गोचर, जानिए 12 राशियों का राशिफल

Rahu ketu Transit
Rahu ketu Transit 2025 : पूरे एक वर्ष के बाद राहु ग्रह 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर मेष राशि से निकलकर मीन राशि में गोचर किया था जो अभी भी इसी राशि में हैं। राहु का स्पष्ट गोचर 29 नवंबर को 12:46 एएम पर हुआ था। 18 मई 2025 को राहु भी मीन से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेगा। यानी 2025 तक इन 12 राशियों में से 4 राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा।
 
  • कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोगों को सतर्क रहना होगा।
  • मेष, वृषभ, मकर और कुंभ के लिए यह वर्ष अच्छा साबित होगा।
  • अन्य राशियों के लिए औसत वर्ष रहेगा।
1. मेष राशि Aries: आपकी राशि से राहु जब निकलकर मीन में जाएगा तो गुरु चांडाल दोष समाप्त हुआ है। इससे आपके जीवन में चली आ रही परेशानी खत्म होगी और गुरु की कृपा बरसने लगेंगी। नौकरी में उन्नति होगी और व्यापार फिर से पटरी पर दौड़ेगा। कर्ज से मुक्ति मिलेगी और आर्थिक लाभ होगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। यह समय आपको कोई बड़ी उपलब्धि भी प्रदान कर सकता है।
 
2. वृषभ राशि Taurus: वर्ष 2025 तक राहु का गोचर आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है क्योंकि आपका आर्थिक संकट अब समाप्त हो जाएगा। पूर्व में यदि कोई निवेश किया होगा तो लाभ होगा। धन की बचत करने में सफलता मिलेगी। नौकरी में ऊंचाई पर जाएंगे। व्यापारी हैं तो मुनाफे वाले सौदे होंगे। सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। गुरु के शुभ प्रभाव से आपकी चुनौतियों में कमी आएगी। उत्तम आर्थिक लाभ होगा।
 
3. मिथुन राशि Gemini: राहु आपके कार्यस्थल में बदलाव के योग बना सकता है। हालांकि यदि आप मेहनती हैं तो इसका परिणाम शुभ होगा। लोग आपकी सराहना करेंगे। लेकिन पारिवारिक मोर्चे पर आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। संबंधों को बेहतर बनाएं।
4. कर्क राशि Cancer : राहु आपके भाग्य को प्रभावित करेगा। यह आपमें धार्मिक भावना जागृत करेगा और तीर्थ की यात्रा करवा सकता है। हालांकि यह आपके रिश्ते और सेहत को बिगाड़ने में भी भूमिका निभाएगा। इसी के साथ ही यह आपकी आर्थिक स्थिति भी बिगाड़ सकता है। इसलिए आपको इसके लिए विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
 
5. सिंह राशि Leo sun sign : राहु आपकी सेहत तो बिगाड़ेगा ही साथ ही यह हर कार्य में रुकावट पैदा करेगा। वाहन चलाते वक्त भी आपको सावधानी रखने की जरूरत है। निवेश में भी सोच समझकर निर्णय लें। किसी को उधार न दें और किसी के बहकावे में न आएं। कार्यक्षेत्र में आओ सतर्कता से आगे बढ़ने की जरूरत है।
 
6. कन्या राशि Virgo: अब तक चले आ रहे संकट दूर होंगे। आय के नए विकल्प के रास्ते खुलेंगे। जीवन में सकारात्मकता बढ़ेगी। परिवार में खुशहाली कायम होगी। अप्रत्याशित धन की प्राप्ति होगी। कोई खुश कबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। हालांकि दांपत्य जीवन और साझेदारी के व्यापार में सोच समझकर कार्य करना होगा।
7. तुला राशि Libra : राहु का गोचर आपके लिए अच्‍छा माना जा रहा है। नौकरीपेशा हैं तो उसमें अच्छे परिणाम मिलेंगे। शत्रुओं पर आप भारी पड़ेंगे। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापारी हैं तो समय अनुकूल रहेगा।
 
8. वृश्चिक राशि Scorpio: राहु गोचर के अनुसार आपकी बुद्धि तेज होगी लेकिन गलत संगति से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। रिश्तों के लिए समय अच्छा है। छात्रों को कड़ी मेहनत करना होगी नहीं तो चुनौतियों को सामना करना पड़ सकता है। नौकरी, करियर और शिक्षा पर ध्यान देने की जरूरत है। संतान पक्ष से नकारात्मक समाचार मिल सकता है।
 
9. धनु राशि sagittarius : राहु आपके पारिवारिक जीवन में उथल पुथल मचा सकता है। यह मानसिक तनाव दे सकता है। कार्य के सिलसिले वह समय आपको पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव दे सकता है। कार्य के सिलसिले में आपको लंबी यात्रा करना पड़ सकती है। सेहत को लेकर भी आपको सतर्क रहने की जरूरत है।  
10. मकर राशि Capricorn: आप नौकरीपेशा हो या व्यापारी आपकी आय वृद्धि के लिए नई संभावनाओं के द्वार खुलेंगे। आर्थिक रूप से आपको मजबूती मिलेगी। शनि का बुरा प्रभाव दूर होगा। पहले से चली आ रही परेशानी खत्म होगी। परिवार के साथ सुखद समय व्यतीत होगा। आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। पराक्रम में बढ़ोतरी होगी।
 
11. कुंभ राशि Aquarius : राहु के गोचर के कारण आप में खाने पीने के प्रति रुझान बढ़ेगा। धन कमाने की लालसा के चलते कुछ गलत कार्य कर बैठेंगे जो आगे चलकर नुकसान दे सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्या और संघर्ष हो सकते हैं। इसके लिए धैर्य का परिचय देने की जरूरत होगी। कार्यक्षेत्र में समय अनुकूल रहेगा।
 
12. मीन राशि  Pisces: आपको अब भावुक रहने की जगह व्यावहारिक बनना होगा। आपमें आत्मविश्वास इतना बढ़ सकता है कि जो आपको निरंकुश बना सकता है। किसी की भी परवाह नहीं करने से नुकसान उठाना पड़ेगा। इस स्थिति से बचकर रहेंगे तो राहु का गोचर आपके लिए अच्छा साबित हो सकता है।
 
ये भी पढ़ें
Kurma jayanti 2024: भगवान कूर्म की जयंती पर जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त