ramcharitmanas

यदि यह योग जन्म पत्रिका में है तो लेना पड़ सकता है कर्ज

Updated: मंगलवार, 6 अगस्त 2019 (16:24 IST)
इस संसार में प्रत्येक व्यक्ति धनवान बनना चाहता है। इसके लिए वह अथक परिश्रम भी करता है लेकिन धनवान बनने का सौभाग्य सभी को प्राप्त नहीं होता। इसके पीछे मुख्य कारण है उनकी जन्म पत्रिका में धन योग का न होना। यदि किसी जातक की पत्रिका में धनयोग नहीं है तो वह चाहे जितना भी परिश्रम कर ले, वह धनाढ्य नहीं बन पाता। इसके ठीक विपरीत यदि जन्म पत्रिका में ऋण योग योग बन रहा है तो जातक को अपने जीवन में कर्ज तक लेना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि ऋण योग क्या है एवं यह कैसे बनता है?
 
क्या होता है ऋण योग?
 
6ठे भाव का स्वामी यदि धनेश से युति करे और लाभेश 6, 8, 12वें भाव में हो, केंद्र में कोई शुभ ग्रह न हो व लग्नेश निर्बल हो। इस स्थिति में जन्म पत्रिका में 'ऋण योग' का सृजन होता है। इसके प्रभाव से जातक सदैव आर्थिक चिंताओं से घिरा रहता है। अथक परिश्रम के बावजूद उसे अपेक्षित लाभ प्राप्त नहीं होता एवं वह बार-बार कर्जदार हो जाता है। इस योग की शांति के षष्ठेश की शांति के साथ धनदायक प्रयोग करना लाभप्रद रहता है।
 
इस प्रकार के योग वाले जातक क्या न करें-
 
1. कभी धन संबंधी कोई जोखिम न लें।
2. कभी किसी को उधार न दें।
3. कभी कर्ज न लें।
4. अपने व्यय पर नियंत्रण रखें।
5. जुआ, सट्टा इत्यादि कार्यों से दूर रहें।
6. प्रतिदिन श्रीसूक्त का पाठ करें।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
प्रारब्ध ज्योतिष परामर्श केंद्र
संपर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
 
लेखक के बारे में
पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिर्विद पं. हेमन्त रिछारिया ज्योतिष प्रभाकर उपाधि से सम्मानित हैं। विगत 12 वर्षों से ज्योतिष संबंधी अनुसंधान एवं ज्योतिष से जुड़ी गलत धारणाओं का खंडन कर वास्तविक ज्योतिष के प्रचार-प्रसार में योगदान दे रहे हैं। कई ज्योतिष आधारित पुस्तकों का लेखन।.... और पढ़ें

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

14 अगस्त पाकिस्तान स्वतंत्रता दिवस 2026: कुंडली में क्या कह रहे हैं ग्रह? जानें आने वाले समय में पाकिस्तान का भविष्य

14 August Birthday: आपको 14 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 अगस्‍त, 2026)

शनि की रेवती नक्षत्र में बदली चाल, मेष समेत 4 राशियों पर 50 दिन तक रहेगा असर; रहें सतर्क

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 अगस्‍त 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख