dharma sangrah

गुरुवार का व्रत क्यों करते हैं, जानिए इसके 10 फायदे

Updated: गुरुवार, 2 मार्च 2023 (09:29 IST)
गुरुवार की दिशा ईशान है। ईशान में ही देवताओं का स्थान माना गया है। इस दिन सभी तरह के धार्मिक और मंगल कार्य से लाभ मिलता है अत: हिन्दू शास्त्रों के अनुसार यह दिन सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसीलिए प्रत्येक गुरुवार को व्रत रखकर मंदिर जरूर जाना चाहिए। गुरुवार को व्रत क्यों रखते हैं और क्या है इसे रखने के 10 फायदे?
 
गुरुवार को व्रत क्यों रखते हैं? हिन्दू धर्म में गुरुवार को रविवार से भी श्रेष्ठ और पवित्र दिन माना गया है। यह धर्म का दिन होता है। कुंडली में भी बृह्सपति ग्रह को सबसे महत्वपूर्ण माना गया है, क्योंकि यह शिक्षा, भाग्य और धन के स्थान का स्वामी है। गुरुवार के देवता, ब्रह्मा, बृहस्पति और श्री हरि विष्णु जी है।
 
गुरुवार को आप बृहस्पति देव, श्रीहरि विष्णु, माता लक्ष्मी, माता सरस्वती, भगवान दत्तात्रेय, भगवान शिव, ब्रह्मा, पीपल देव, पितृदेव और आप अपने किसी ईष्ट देव या देवी की पूजा कर सकते हैं। यह दिन आपने ईष्टदेव की पूजा का सबसे उत्तम दिन होता है। ईष्ट देवता अर्थात आप जिसे भी मानते या पूजते हो। इसीलिए गुरुवार को व्रत रखने के कई फायदे बताएं गए हैं।
1. गुरुवार का व्रत रखने से जातक की कुंडली का पितृदोष समाप्त हो जाता है।
 
2. गुरुवार का व्रत रखने से कुंडली में यदि अल्पायु योग है तो वह समाप्त हो जाता है।
 
3. गुरुवार का व्रत रखने रखने से भाग्य के द्वार खुल जाते हैं।
 
4. गुरुवार का व्रत रखने से धन संबंधी समस्या समाप्त हो जाती है।
 
5. गुरुवार का व्रत रखने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होकर आसानी से विवाह होता है और वैवाहिक जीवन में सुख मिलता है। 
 
6. गुरु ही लंबी आयु भी प्रदान करता है। अत: गुरुवार करना जरूरी है। 
 
7. उथली व छिछली मानसिकता वाले व्यक्तियों को बृहस्पतिवार का उपवास अवश्य रखना चाहिए।
 
8. गुरुवार का व्रत रखने से शिक्षा में आ रही बाधा दूर होती है और पढ़ने में मन लगता है।
 
9. गुरुवार का व्रत रखने से जातक मान सम्मान और उच्च पद प्राप्त करता है।
 
10. गुरुवार का व्रत रखने से जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, पाप से मुक्ति मिलकर पुण्य लाभ प्राप्त होता है।

Show comments

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 06 सितंबर 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

राहु-केतु गोचर: जानें कब हो रहा है राशि परिवर्तन और किन राशियों की चमकेगी किस्मत

सूर्य-शनि के षडाष्टक योग से चमकेगा 5 राशियों का भाग्य, जानें क्या आपकी राशि शामिल है?

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल 7 सितंबर से 13 सितंबर 2026: जानिए आपके मूलांक का सटीक राशिफल

बुध का उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में गोचर: 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की और धन के रास्ते

अगला लेख