शुक्रवार, 25 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. आलेख
  4. 26 जनवरी : क्या कहते हैं भारत के सितारे
Written By Author पं. अशोक पँवार 'मयंक'

26 जनवरी : क्या कहते हैं भारत के सितारे

जानिए, गणतंत्र दिवस पर भारत के सितारे

26 जनवरी
26 जनवरी भारतीय गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भारतीय संविधान पास हुआ था। 26 जनवरी के दिन भारत के राष्ट्रपति महोदय इस दिन राष्ट्रीय झंडा फहराते हैं व तीनों सेना की सलामी ली जाती है। 26 जनवरी से एक दिन पूर्व राष्ट्रपति, राष्ट्र के नाम संबोधन करते हैं।

आइए देखें क्या कहते हैं इस गणतंत्र दिवस पर भारत के सितारे

इस दिन मकर लग्न व मिथुन राशि है। लग्न का स्वामी शनि, राहु के नक्षत्र स्वाति में होकर उच्च के राहु के साथ ही है। यह योग दर्शाते हैं कि चालाकी से भारत की जनता को मूर्ख बनाया जाएगा। क्योंकि राहु चालाकी का प्रतिनिधित्व करता है जो सत्ता के कारक शनि के साथ दशम राज्य भाव में ही है।

FILE
नवम (भाग्य भाव) व षष्ट (शत्रु भाव) का स्वामी लग्न में है जो राश‍ि स्वामी भी है, अष्टमेश सूर्य के साथ है। इसी कारण से सरकार में विशेष कुछ बात नहीं रहेगी। शत्रु पक्ष (पाक) पर भी जुबान नहीं खुलेगी।

जनता के हितों की बात की जाए तो चतुर्थ भाव का स्वामी मंगल, शनि की शत्रु राशि कुंभ में होकर द्वितीय (वाणी भाव) में है। चतुर्थ भाव पर शनि की नीच दृष्टि भी है।

महिलाओं के प्रति बढ़ता अत्याचार थमने का नाम नहीं लेगा। स्त्री का कारक चन्द्रमा व भोग का कारक शुक्र का दृष्टि संबंध है। देश को शत्रुओं से संभल कर ही चलना होगा।