24 जुलाई 2014 : क्या कहती है आपकी राशि
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल...
मेष- मेहनत रंग लाएगी। राजकीय व्यक्ति मदद करेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। विवेक से किए गए कार्य लाभ के अवसर बढ़ाएंगे। कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।देखें वीडियो...
वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। परीक्षादि में सफलता मिलेगी।कल्याणकारी उपाय- मुट्ठीभर कोयले बहते पानी में डालें।
मिथुन- व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। अचानक लाभ के अवसर आएंगे। निवेशादि से लाभ तथा रोजगार मिलेगा। कल्याणकारी उपाय- बड़ों की सेवा करें।
कर्क- व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। मेहनत का फल कम मिलेगा। खर्च बढ़ने से क्लेश होगा। जोखिम न लें। विवाद से बचें।कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
सिंह- रुका हुआ धन वापस आएगा। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है।कल्याणकारी उपाय- साधु-संतों का आशीर्वाद लें।
कन्या- नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में रुचि बढ़ेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार-निवेश व नौकरी लाभदायक रहेंगे।कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को मिष्ठान्न खिलाएं।
तुला- उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। राज्य से सहयोग मिलेगा। रोजगार प्राप्ति संभव है।कल्याणकारी उपाय- गुड़-तेल का दान करें।
वृश्चिक- सहयोग से भी कार्य नहीं होंगे। विवाद से प्रतिष्ठा गिर सकती है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। जोखिम न लें। कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
धनु- संपत्ति के सौदे हो सकते हैं। गृहस्थ सुख मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्ति के मार्गदर्शन से लाभ होगा। निवेशादि शुभ रहेगा।कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
मकर- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। नौकरी आदि में इनाम-प्रमोशन मिलेगा।कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मीठा खिलाएं।
कुंभ- पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। शुभ समाचार मिलेंगे। पुराने मित्रादि से भेंट होगी। व्यापार लाभकारी रहेगा।कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को रक्तपुष्प चढ़ाएं।
मीन- विवाद से क्लेश व तनाव बढ़ेगा। कीमती वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। जोखिम जमानत के कार्यों से दूर रहें।कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।