• Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आलेख
Written By ND

व्यक्तित्व बताते शरीर के तिल...

व्यक्तित्व
- आशीष सकलेच

महिला के शरीर पर ति
ND

* जिस महिला के गाल पर तिल होता है, उसे अच्छा पति मिलता है।
* महिला के बाईं तरफ मस्तक पर तिल हो तो वह किसी राजा की रानी बनती है।
* आँख पर तिल हो तो पति की बहुत अधिक प्रिय होती है।
* गाल पर बाँईं तरफ तिल हो तो ऐशो-आराम का सुख मिलता है।
* कान पर तिल हो तो आभूषण पहनने का सुख मिलता है।
* छाती पर तिल हो तो पुत्र की प्राप्ति होती है।
* जाँघ पर तिल हो तो नौकर-चाकर का सुख मिलता है।
* पाँव पर तिल हो तो विदेश यात्रा का योग रहता है।
* मस्तक पर तिल हो तो हर जगह इज्जत मिलती है।
* नाक पर तिल हो तो वह महिला रूपवान होती है, पर घमंडी होती है।

पुरुषों के शरीर पर तिल का असर

ND
* जिस पुरुष के सिर (मस्तक) पर तिल होता है, वह हर जगह इज्जत पाता है।
* आँख पर तिल होता है तो वह नायक पद पाता है।
* मुख पर तिल होता है तो उसे बहुत दौलत मिलती है।
* गाल पर तिल हो तो उसे स्त्री का सुख मिलता है।
* ऊपर के होंठ पर तिल हो तो धन पाता है तथा चारों तरफ इज्जत मिलती है।
* नीचे के होंठ पर तिल हो तो वह व्यक्ति कंजूस होता है।
* कान पर तिल हो तो वह खूब पैसे वाला होता है।
* गर्दन पर तिल हो तो उस व्यक्ति की लंबी उम्र होती है तथा उसे आराम मिलता है।
* छाती की दाहिनी तरफ तिल हो तो अच्छी स्त्री मिलती है।
* दाहिने कंधे पर तिल हो तो वह व्यक्ति कलाकार होता है। क्षेत्र कोई-सा भी हो सकता।
* हाथ के पंजे पर तिल हो तो वह व्यक्ति दिलदार व दयालु रहता है।
* पाँव पर तिल हो तो उस व्यक्ति के विदेश यात्रा का योग बनता है।