• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. Before taking the procession, the groom reached to cast his vote
Written By
Last Updated : गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (19:38 IST)

बारात ले जाने से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा

बारात ले जाने से पहले दूल्हा वोट डालने पहुंचा - Before taking the procession, the groom reached to cast his vote
बुलंदशहर (यूपी)। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर जिले की सदर विधानसभा क्षेत्र के चार खंबा मतदान केंद्र पर एक दूल्हा बारात ले जाने से पहले वोट डालने पहुंचा। दूल्हा बलराम घुड़चढ़ी की रस्म पूरी कर चारखंभा स्थित मतदान केंद्र पर मोटरसाइकल से पहुंचा। बलराम ने बताया कि बारात ले जाने से पहले उन्होंने मतदान करना जरूरी समझा और वोट डालने के बाद बलराम बारात लेकर लोनी के लिए रवाना हुए।

 
शहर के डीएम कॉलोनी रोड पर बनाए गए मॉडल मतदान केंद्र को गुब्बारों से सजाया गया है और यहां आने वाले मतदाताओं का ढोल बजाकर स्वागत किया जा रहा है। अनूपशहर इलाके के बूथ नंबर 421 पर ईवीएम मशीन में दिक्कत होने की वजह से लोगों को वोट डालने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।
 
वोट डालने आए एक मतदाता ने बताया वे सुबह 7 बजे से आए हुए हैं और ईवीएम मशीनें बार-बार खराब होने की वजह से वे 2 घंटे से कतार में खड़े हैं। डिबाई इलाके के नगला खेड़ा और नगला भूड़ गांव के लोगों ने विकास नहीं होने पर मतदान न करने के नारे लगाए। इनके हाथों में 'पुल और रोड नहीं तो वोट नहीं' लिखे हुए बैनर था।
 
सड़क और पुल न बनने से नाराज गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया जिस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों और भाजपा उम्मीदवार सीपी सिंह के समझाने के बाद गांव वाले मतदान के लिए राजी हुए। चुनाव अधिकारियों के अनुसार जिले की 7 विधानसभा सीटों पर सुबह 11 बजे तक 21.62 फीसदी मतदान हुआ है।
ये भी पढ़ें
मणिपुर में दोनों चरणों के मतदान की तारीखों में बदलाव, जानें अब कब-कब डाले जाएंगे वोट