शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. सागर
Written By Naidunia
Last Modified: सागर , सोमवार, 2 जनवरी 2012 (22:51 IST)

ठंड ने कंपकपाया

ठंड ने कंपकपाया -
तीन दिन से छाए बादलों ने सोमवार को बारिश से राहत दी और दोपहर से सूर्य देव को भी अपने आगोश से बाहर कर दिया। बादल टूटने से मौसम में अचानक ठंड बढ़ गई। तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम में आए उतार-चढ़ाव ने आम लोगों के जनजीवन को प्रभावित किया है। सुबह से शीत लहर चलती रही। इस कारण मौसम में ठंडक घुल गई। ठंड के कारण सुबह के कामकाज ने देरी से रफ्तार पकड़ी। दो दिन से बारिश होने के कारण मौसम में नमी रही। सोमवार को सुबह की ठंड कपा देने वाली थी। सुबह अधिकांश जगह लोग अलाव पर हाथ सेंकते हुए दिखे। चाय नाश्ता की दुकानों पर भी लोगों ने अपने हाथ गर्म किए। अधिकांश लोग गर्म कपड़े पहने दिखे । शहर के अधिकांश चौक-चौराहों और बाजार में अलाव जलाए गए। मौसम खुलजाने के बाद सुबह कोहरे की चादर चारों तरफ फैल गई। अल सुबह छाई घनी धुंध के कारण रास्ते ठीक से दिखाई नहीं दिए। सुबह-सुबह स्कूल वाहन चालकों को कोहरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। सुबह लगभग 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। दोपर बाद सूर्य देव ने अपने दर्शन दिए। बारिश बंद होने के बाद जैसे ही बादलों ने अपना डेरा हटाया बैसे ही तापमान में गिरावट आई। सोमवार को अधिकतम सामान्य से चार डिग्री कम रहा। अधिकतम तापमान 19.8 और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सिय रहा। सुबह की आद्रता 98 और शाम की आद्रता 67 फीसदी रही। रविवार सुबह 8.30 से सोमवार सुवह तक 16 मिमी बारिश दर्ज की गई।