• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. नीमच
Written By Naidunia
Last Modified: नीमच , शनिवार, 10 दिसंबर 2011 (23:05 IST)

रसूखदारों पर भी हो कार्रवाई

रसूखदारों पर भी हो कार्रवाई -
उद्योग विभाग की भूमि आवंटन घोटाले में लिप्त रसूखदार लोगों पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह माँग सेवा दल के मुख्य संगठक रणजीतसिंह बबली तँवर ने की है। उक्त घोटाले में गत दिवस राज्य शासन ने उद्योग विभाग के दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। श्री तँवर ने कहा कि उद्योग विभाग ने जिन्हें भूमि का आवंटन किया था, उसकी जाँच जिला प्रशासन ने करवाई थी। इसमें यह स्पष्ट हो गया था कि नियमों का उल्लंघन करते हुए भूमि आवंटित की गई। राज्य शासन ने दोषी अधिकारियों को तो निलंबित कर दिया, पर इसमें लिप्त रसूखदारों पर कार्रवाई नहीं की गई है।-निप्र