शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. मंडला
Written By Naidunia
Last Modified: मंडला , बुधवार, 1 फ़रवरी 2012 (08:07 IST)

युवा मोर्चा ने नर्मदा घाटों में की सफाई

युवा मोर्चा ने नर्मदा घाटों में की सफाई -
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नर्मदा के रपटा घाट की सफाई की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री चंद्रशेखर निखारे ने जानकारी दी कि मां नर्मदा जयंती के उपलक्ष्य में नर्मदा तटों पर अनेक धार्मिक आयोजन होते हैं एवं दूर-दूर से लोग इस अवसर पर इन धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होने आते हैं। इस दौरान नर्मदा के तटों पर भी़ड़ एकत्र हो जाती है व नर्मदा के घाटों पर बहुत ज्यादा गंदगी फैल जाती है। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने 31 जनवरी को सुबह से भाजपा के विभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया के मार्गदर्शन में नर्मदा के घाटों पर श्रमदान कर वहां फैली गंदगी को साफ किया।