शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. खंडवा
Written By Naidunia
Last Modified: खंडवा , शुक्रवार, 16 सितम्बर 2011 (03:00 IST)

बुरहानपुर जिले में झमाझम बारिश

बुरहानपुर जिले में झमाझम बारिश -
जिले में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को भी झमाझम वर्षा हुई। सुबह कुछ देर तेज धूप और गर्मी के बाद दोपहर में अचानक मौसम के रुख में परिवर्तन आया और झमाझम वर्षा होने लगी। दोपहर 12.40 से आरंभ हुआ तेज वर्षा का दौर दोपहर 1.35 बजे तक चला। देर शाम तक रुक-रुककर वर्षा होते रही।


वर्षा से वातावरण में उमस और गर्मी बढ़ गई। 45 मिनट तक हुई तेज वर्षा से ग्रामीण अंचल की ग्राहकी प्रभावित हुई। बाजार में चहल-पहल भी कम रही।


बुधवार को भी जिले में झमाझम वर्षा हुई थी। खकनार तहसील में हुई तेज वर्षा से नदी-नाले उफान पर हैं। खकनार, रायतलाई और तुकईथड़ के आसपास नदी-नालों के उफान पर आने से बुधवार देर शाम से छोटे पुल-पुलियाओं के बाढ़ के पानी में डूबने से अंतरप्रांतीय विदर्भ राज्य राजमार्ग क्र. 54 पर घंटो यातायात ठप रहा। इससे मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र के बीच आवागमन प्रभावित हुआ। देर रात यातायात शुरू हो पाया।


बीते 24 घंटों में जिले में अच्छी वर्षा हुई। खकनार तहसील में खूब पानी बरसा। नेपानगर तहसील में अच्छी वर्षा, बुरहानपुर तहसील में सामान्य वर्षा हुई। इस अवधि में खकनार तहसील में 51, नेपानगर तहसील में 14.4 व बुरहानपुर तहसील में 3.3 मिलीमीटर वर्षा हुई। इस अवधि में औसत वर्षा 22.9 मिलीमीटर हुई। जिला औसत वर्षा में अभी भी गत वर्ष से काफी पीछे चल रहा है। तीनो तहसीलें भी वर्षा के मामले में गत वर्ष से पीछे है। अभी तक नेपानगर तहसील में सर्वाधिक और बुरहानपुर तहसील में सबसे कम वर्षा हुई है। अभी तक नेपानगर तहसील में 1249, खकनार तहसील में 913 व बुरहानपुर तहसील 413 मिलीमीटर वर्षा हुई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में नेपानगर तहसील में 1266.4, खकनार तहसील में 1053.4 एवं बुरहानपुर तहसील में 606 मिलीमीटर वर्षा हुई थी। जिले में अभी तक औसत वर्षा 858.2 मिलीमीटर हुई है। जबकि गत वर्ष इस अवधि में औसत वर्षा 975.3


मिलीमीटर हुई थी। जिले की वार्षिक औसत वर्षा 903 मिलीमीटर है। गुरुवार को अधिकतम तापमान बुरहानपुर में 32


व नेपानगर में 31डिग्री तथा न्यूनतम तापमान बुरहानपुर में 25 व नेपानगर में 23 डिग्री रहा।




ताप्ती का जलस्तर बढ़ने लगा

गत दो दिनों में हुई अच्छी वर्षा से ताप्ती नदी का जलस्तर फिर बढ़ने लगा है। देर शाम तक नदी का जलस्तर 0.370 मीटर बढ कर 217.500 मीटर हो गया है। महाराष्ट्र के जलगाँव जिले के रावेर व मुक्ताईनगर तहसीलों व अमरावती जिले के धारणी तहसील में भी वर्षा हुई है। अभी तक रावेर तहसील में 489 व मुक्ताईनगर तहसील में 694 मिलीमीटर वर्षा हुई है।




मोडम फोटो :- 14 उमेश सोनी बुरहानपुर पी 2,3 .. बुरहानपुर में हुई झमाझम वर्षा।


14 हरजीतसिंह बुरहानपुर पी 4 .. वर्षा के चलते ताप्ती नदी का जलस्तर बडा।


........................................