• Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. बड़वानी
Written By Naidunia
Last Modified: बड़वानी , गुरुवार, 2 फ़रवरी 2012 (00:48 IST)

जन-जन को देंगे जानकारी

जन-जन को देंगे जानकारी -
भाजपा सरकार के विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहँुचाने के लिए प्रदेशव्यापी विकास यात्रा निकाली जा रही है। बुधवार को योग माया मंदिर के पास यात्रा का शुभारंभ हुआ।


विकास यात्रा का शुभारंभ विधायक प्रेमसिंह पटेल, जिपं अध्यक्ष बलवंत पटेल, जिला भाजपा महामंत्री सुभाष जोशी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष कैलाश नागौर ने किया। इस मौके पर नानकसिंघ गाँधी, राजेश पंडित, प्रेम परिहार, भागीरथ कुशवाह, भगवती शिंदे, जगदीश धनगर, राजू परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।


जिला भाजपा महामंत्री सुभाष जोशी ने कहा कि विकास यात्रा में कार्यकर्ताओं और प्रभारी शासन की संचालित योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों से लेंगे एवं नई-नई योजनाओं के बारे में बताएँगे। इस दौरान ग्राम में क्या समस्याएँ है, कौन सी सुविधा की कमी है, विशेषकर हैंडपंपों, शासकीय स्कूलों के भवनों, शालाओं में साइकल गणवेश, पाठ्यपुस्तक वितरण की जानकारी भी लेंगे।


7 पेज का परिपत्र

श्री जोशी ने बताया कि गाँव में बिजली की स्थिति, उपलब्धता, कितने लोग बिल भरते है, कितने नहीं, राशन दुकानों पर अनाज व खाद्यान्ना कब व कितनी मात्रा में मिलता है। किसानों को सहकारी संस्था में मिलने वाले खाद की जानकारी भी ली जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सब जानकारी भाजपा के 7 पेज के परिपत्र में पंचायतवार कार्यकर्ता भरकर शासन को सौंपेंगे।


इसी तरह राजस्व संबंधी मामलों में क्या समस्या आती है। इसका भी पता लगाया जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी, गोबर गैस की भी जानकारी संकलित की जाएगी। इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा की रीति-नीति से आमजनों को अवगत कराने और लोगों को भाजपा से जोड़ने का है।


जिला भाजपा मीडिया प्रभारी भेरूलाल मारू ने बताया कि विधानसभा की विकास यात्रा बड़वानी से प्रारंभ होकर बोरखेड़ी, नतली, मोरकट्टा, बिजासन, भवती, उक्त यात्रा के सहित विभिन्ना गाँवों में जाएगी। इसी प्रकार सेंधवा विधानसभा विकास यात्रा ग्राम कोलकी से, राजपुर विस की यात्रा खजूरी से एवं पानसेमल विस की यात्रा तलाब से प्रारंभ हुई। -निप्र