शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. वेबदुनिया सिटी
  2. »
  3. मध्यप्रदेश
  4. »
  5. आलीराजपुर
Written By Naidunia
Last Modified: आलीराजपुर , बुधवार, 7 मार्च 2012 (23:07 IST)

फूलों से सजे भगवान

फूलों से सजे भगवान -
नगर में फागुन मास की पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मंदिरों में भगवान की मूर्तियों का आकर्षक श्रृंगार किया गया। मंदिरों में विशेष साज -सज्जा भी की गई।


श्री रणछोड़राय मंदिर में भगवान की श्यामवर्णी मूर्ति का आकर्षक श्रृंगार किया गया। गुलाब, सेवंती आदि फूलों से सजाया गया। मूर्ति का श्रृंगार निहारने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्घालु मंदिर पहुँचे। पुजारी पुरुषोत्तम जोशी ने बताया कि मंदिर में इस मौके पर पारंपरिक डोल उत्सव मनाया गया। यह उत्सव रंगपंचमी तक मनाया जाएगा। राठौड़ समाज के सचिव गोविंद राठौड़ ने बताया कि समाज द्वारा रंगपंचमी पर फाग उत्सव मनाया जाएगा। इस अवसर पर गेर भी निकाली जाएगी।


नगर से 5 किमी दूर मालवई ग्राम स्थित माँ चामुण्डा के मंदिर में माताजी की मूर्ति का आकर्षक श्रृंगार किया गया। पूर्णिमा ग्रुप की ओर से महाआरती की गई। श्रीलक्ष्मी नृसिंह मंदिर में भी पूर्णिमा पर विशेष पूजा की गई। श्री शेषशायी आचार्य मंदिर, श्री सिद्घेश्वर हनुमान मंदिर राजवाड़ा पं्रागण, गोपाल मंदिर, रामदेव मंदिर में भी विभिन्ना धार्मिक कार्यक्रम हुए। सनातन सेवा आश्रम द्वारा मंदिर में भण्डारा आयोजित किया गया। -निप्र