- मनोरंजन
» - टीवी
» - समाचार
अंकिता की धुनकी लागे
भारतीय टेलीविजन जगत में छोटे परदे के आगे और परदे के पीछे काम करने वाले हुनरमंदों के सम्मान में आयोजित होने वाले इंडियन टेलीविजन अकेडमी अवॉर्ड्स का प्रसारण स्टार प्लस पर 16 अक्टूबर को रात 8 बजे होने जा रहा है। इस शो के दौरान दी गई प्रस्तुतियों के वो लोग तो गवाह बने ही जिनके करीबी इस शो में हिस्सा ले रहे थे, छोटे परदे के दर्शक भी अगले हफ्ते ये सारी प्रस्तुतियां अपने घर बैठे अगले रविवार देख सकेंगे। इस शो का सबसे ब़ड़ा आकर्षण होगा मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे की एक बहुत ही खास पेशकश। जानकारी के मुताबिक पहले अंकिता को फिल्म हम दिल दे चुके सनम के गाने मनमोहिनी पर अपनी प्रस्तुति देनी थी लेकिन रिहर्सल के दौरान अंकिता को लगा कि उन्हे इस गाने की बजाय किसी नए गाने पर अपना हुनर दिखाना चाहिए। लंबे सोच-विचार के बाद अंकिता के हिस्से आया यशराज फिल्म्स की ताजा हिट फिल्म मेरे ब्रदर की दुल्हन का गाना धुनकी लागे। शो से जुड़े लोग बताते हैं कि अंकिता की इस पेशकश को देखने के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोग देर तक तालियां बजाते रहे।