1. मनोरंजन
  2. »
  3. टीवी
  4. »
  5. समाचार
Written By समय ताम्रकर

भूतवाला सीरियल : हॉरर कॉमेडी शो

सब टीवी पर नया धारावाहिक

भूतवाला सीरियल
PR
भूतों का नाम सुनते ही डर लगने लगता है, लेकिन सब टीवी पर नया धारावाहिक ‘भूतवाला सीरियल’ शुरू होने जा रहा है, जिसमें भूत डराने के बजाय हँसाएँगे। इसे हॉरर कॉमेडी शो का नाम दिया जा रहा है।

धारावाहिक की कहानी विक्की (राजेश कुमार) के आसपास घूमती है। वह स्टॉक मार्केट के जाल में फँसकर दिवालिया हो जाता है और लेनदारों से बचने के लिए अपने दोस्त राम (ध्रुव सिंह) के साथ दूसरे शहर चला जाता है।

विक्की को अपने दादाजी का बंगला विरासत में मिलता है। वह उस बंगले में गेस्ट हाउस शुरू करने का फैसला करता है ताकि उधारी चुका सके। कुछ समय बाद विक्की को अहसास होता है कि उस बंगले में भूत का परिवार भी रहता है। फिर शुरू होता है हँसने-हँसाने का दौर।
सब टीवी के बिजनेस हेड अनुज कुमार इस धारावाहिक के बारे में कहते हैं ‘भूतवाला सीरियल भारत का पहला हॉरर कॉमेडी शो है। इसमें भूत परिवार और मानव परिवार एक-दूसरे को बंगले से बाहर निकालने का प्रयास करते हैं। इसका प्रत्येक एपिसोड ठहाकों से भरपूर होगा।‘

इसे 23 फरवरी से प्रत्येक सोमवार से गुरुवार रात दस बजे देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें